विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रांसफर के बाद सीओ श्रेष्ठा सिंह ने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया शेर

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 03 Jul 2017 03:25 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jul 2017 08:02 AM (IST)

चर्चा में आईं सीओ श्रेष्ठा सिंह के तबादले के बाद फेसबुक कमेंट से पुलिस महकमे से लेकर राजनीतिक गलियारों तक ...और पढ़ें

ट्रांसफर के बाद सीओ श्रेष्ठा सिंह ने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया शेर
ट्रांसफर के बाद सीओ श्रेष्ठा सिंह ने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया शेर

लखनऊ (जेएनएन)। बुलंदशहर में भाजपा नेता की बाइक का चालान करने के बाद भाजपाइयों से हुई तीखी झड़प की वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आईं सीओ श्रेष्ठा सिंह के तबादले के बाद फेसबुक कमेंट से पुलिस महकमे से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल तेज हो गई है। उनका बुलंदशहर से बहराइच के लिए तबादला किया गया है। 

तबादले पर उन्होंने फेसबुक पर शेर पोस्ट किया है। एक शेर के उन्होंने अपनी बात रखी है। ट्रांसफर के बाद श्रेष्ठा सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर वसीम बरेलवी के शेर के जरिये अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए इसे अपने लिए नया मौका बताया है।

एएस ठाकुर नाम के अकाउंट पर उन्होंने लिखा है कि 'जहां भी जाएगा, रोशनी लुटाएगा, किसी चराग का अपना मकां नहीं होता' उन्होंने लिखा है मेरा ट्रांसफर बुलंदशहर से बहराइच हो गया है। यह नेपाल की सीमा से सटा हुआ इलाक़ा है, मेरे मित्र आप परेशान न हों, मैं ख़ुश हूं। मैं इसे अपने अच्छे काम का इनाम समझती हूं। आप सभी लोग बहराइच आमंत्रित हैं। सीओ ने लिखा, कामों के लिए इस पुरस्कार को स्वीकार करती हूं। बहराइच में आप सब आमंत्रित हैं।

 

श्रेष्ठा ने कुछ समय बाद ही इसे अपनी टाइम लाइन से हटा लिया। इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। हालांकि यह उनका यह वैरिफाइड अकाउंट नहीं बताया जा रहा है। डीएसपी श्रेष्ठा सिंह सपा शासनकाल से बुलंदशहर में तैनात थीं।

 

 

 

पिछले डेढ़ माह से स्याना सर्किल की आफिसर थीं। एक जुलाई को ही उनका और चार अन्य सीओ का यहां से स्थानांतरण हुआ है। उनका स्थानांतरण भाजपा नेताओं से झड़प का नतीजा बताया जा रहा है।

 

दरअसल लगभग एक सप्ताह पहले जिला पंचायत सदस्य पति प्रमोद लोधी की बाइक का चालान करने को लेकर भाजपाइयों से उनकी तीखीं नोकझोंक हुई थी।

पूरी घटना का विडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था। जिसमे उनकी जमकर तारीफ की गयी थी। इसके बार भाजपा के 11 विधायकों और एक सांसद का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम योगी आदित्यनाथ से मिला। जिसके बाद ट्रांसफर स्याना से सीधे बहराइच कर दिया गया।