विकसित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने में युवा निभाएं सक्रिय भूमिका, सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 'उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो' के लिए प्रदेशवासियों को एक भावपूर्ण पत्र लिखा है। उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights
मुख्यमंत्री योगी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए पत्र लिखा।
युवाओं, विद्यार्थियों, उद्यमियों से वैश्विक मंच का लाभ उठाने की अपील।
'विकसित उत्तर प्रदेश' के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि जब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी, तब सबसे पहली प्राथमिकता रोजगार सृजन की थी। उत्तर प्रदेश को 'बीमारू प्रदेश' की छवि से बाहर निकालकर 'उत्सव प्रदेश' और विकास के पथ पर अग्रसर बनाना एक बड़ी चुनौती थी।
मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 21, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक मंच मिले, हमारे कारीगरों, उद्यमियों और अन्नदाताओं की मेहनत को दुनिया पहचाने, इसी… pic.twitter.com/LvEj8ZL7Hx
सीएम योगी ने संदेश दिया- आपके प्रयासों से ही हमारी स्थानीय सामर्थ्य वैश्विक बाजार तक पहुंचेगी। उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाकर अपने आसपास उपलब्ध अवसरों को पहचानें और उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर व विकसित बनाने के संकल्प को पूरा करें।
