विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के कई जिलों में आज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, CM योगी ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

Published: Mon, 04 May 2026 05:30 AM (IST)Updated: Mon, 04 May 2026 07:35 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 मई को संभावित खराब मौसम के मद्देनजर प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है।

पहली तस्वीर एआई जेनेरेटेड है

पहली तस्वीर एआई जेनेरेटेड है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। प्रदेश में चार मई को संभावित खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। कहा है कि आंधी, तेज हवाओं और बारिश के दौरान बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

किसानों से भी अपनी फसल और पशुधन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। अभिभावकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान बच्चों को घर के अंदर ही रखें। साथ ही सभी जिलाधिकारियों, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

राहत और बचाव टीमें सक्रिय कर दी गई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। मौसम केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। खासकर कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में इसका अधिक असर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार का दवाओं की शुद्धता पर अब सख्त पहरा, 18 आधुनिक लैब और 357 विशेषज्ञों के साथ बदली जाएगी जांच की तस्वीर