विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा होगी लॉन्च, 'भारतीय गणतंत्र की विजयगाथा' का विमोचन करेंगे CM योगी

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Wed, 14 Oct 2026 02:51 AM (IST)

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा 'भारतीय गणतंत्र की विजयगाथा : मेरा जीवन, मेरा संघर्ष' का विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ में करेंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा 'विजयगाथा' का विमोचन।

  2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में करेंगे पुस्तक का अनावरण।

  3. पुस्तक में राष्ट्रपति कार्यकाल, जीवन संघर्ष और महत्वपूर्ण निर्णय शामिल।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा ‘भारतीय गणतंत्र की विजयगाथा : मेरा जीवन, मेरा संघर्ष’ में उनके जीवन संघर्ष के साथ ही राष्ट्रपति के रूप में लिए गए निर्णयों और कार्यकाल के अनुभवों का उल्लेख है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लोक भवन में इस पुस्तक का विमोचन करेंगे।

पूर्व राष्ट्रपति ने पुस्तक में कोविड-19 संकट, संवैधानिक शक्तियों के इस्तेमाल, केंद्र-राज्य संबंधों और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति से जुड़े अनुभव साझा किए हैं। सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर के रूप में उनकी भूमिका से जुड़े प्रसंग भी इसमें शामिल हैं।

पुस्तक उनके व्यक्तिगत जीवन के साथ देश की शासन व्यवस्था और संवैधानिक परंपराओं से जुड़े अनुभवों को भी सामने लाती है। कानपुर देहात के परौंख गांव में जन्मे राम नाथ कोविंद 25 जुलाई 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति बने थे। इससे पहले वह बिहार के राज्यपाल रहे।

यह भी पढ़ें- जन भवन में गरबा महोत्सव की धूम: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की शिरकत

अप्रैल 1994 में वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए और लगातार दो कार्यकाल तक इस पद पर रहे। वकालत के दौरान उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के अधिवक्ता के रूप में भी काम किया।