विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम योगी आज घुमंतू समाज के प्रतिनिधियों से करेंगे संवाद, सामाजिक-आर्थिक विकास पर होगी चर्चा

Published: Thu, 06 Aug 2026 07:45 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज घुमंतू, विमुक्त और अर्ध-घुमंतू जनजातियों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। यह बैठक उत्तर प्रदेश घुमंतू विकास बोर्ड के गठन के बाद पहली बार हो रही है।

सीएम योगी आज घुमंतू समाज के प्रतिनिधियों से करेंगे संवाद। (तस्वीर- फाइल)

सीएम योगी आज घुमंतू समाज के प्रतिनिधियों से करेंगे संवाद। (तस्वीर- फाइल)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश घुमंतू विकास बोर्ड के गठन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पहली बार विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री आवास पर होने वाले इस कार्यक्रम में समाज के प्रतिनिधि बोर्ड के गठन के निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करेंगे। इस दौरान सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

बैठक में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के साथ समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। घुमंतू विकास बोर्ड के गठन के बाद यह पहली महत्वपूर्ण बैठक मानी जा रही है।

उत्तर प्रदेश घुमंतू विकास बोर्ड का गठन विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के उद्देश्य से किया गया है।

बोर्ड इन समुदायों की पहचान और सूचीकरण का कार्य करेगा। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने, नीतिगत सुझाव देने, समुदाय की समस्याओं के समाधान और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी भी निभाएगा।

यह भी पढ़ें- योगी का सपा पर हमला, कहा- सदन नहीं, जनता के हितों को किया बाधित