Move to Jagran APP

UP: सीएम योगी बोले- दुनिया ने युद्ध दिया-हमने बुद्ध दिया, पर्यटन मंत्री ने कहा- जनवरी से होंगे रामलला के दर्शन

मुख्‍यमंत्री योगी ने आज बौद्ध भिक्षु के अभिनंदन समारोह में ह‍िस्‍सा ल‍िया। इस मौके पर उन्‍होंने कहा क‍ि करुणा और मैत्री की बात होती है तो गौतम बुध का स्मरण होता है। वहीं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा क‍ि जनवरी 2024 से भक्‍त राम लला के दर्शन कर सकेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraPublished: Wed, 22 Mar 2023 12:04 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2023 12:04 PM (IST)
UP: सीएम योगी बोले- दुनिया ने युद्ध दिया-हमने बुद्ध दिया, पर्यटन मंत्री ने कहा- जनवरी से होंगे रामलला के दर्शन
UP Politics: मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने बौद्ध भिक्षु के अभिनंदन समारोह को क‍िया संबोध‍ित

लखनऊ, जागरण संवाददाता। आलमबाग के वीआईपी रोड स्थित गौतम बुध शांतिपूर्ण में बौद्ध भिक्षुओं के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब शांति और मैत्री की बात होती है भगवान गौतम बुद्ध को याद किया जाता है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर मित्र राष्ट्र के भिक्षु संघ का हृदय से स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के संबंधो के 50 वर्ष पूरे होने पर सभी को बधाई। दोनों देशो के खुशहाली की प्रार्थना करता हूं। भिक्षु संघ की यात्रा सारनाथ बोधगया लुम्बनी श्रावस्ती होते हुए यहां पहुंची है।

loksabha election banner

भारत दक्षिण कोरिया जी-20 का सदस्य देश है। इस वर्ष यह आयोजन भारत को करने का अवसर मिला है। पूरी दुनिया मे जब मैत्री करुणा की बात होती है तो भगवान बुद्ध को स्मरण करते हैं, दुनिया के देशों ने युद्ध दिया, जबकि भारत ने दुनिया को बुद्ध दिया है। भगवान बुद्ध ने अपने जीवन के दो तिहाई वर्ष उत्तर प्रदेश मे व्यतीत किया। सारनाथ से ज्ञान श्रावस्ती मे चतुर्यमास व्यतीत किया।

उत्तर प्रदेश के सभी बौद्ध धर्म स्थलों के केंद्र मे लखनऊ है। यहीं बौद्ध विहार शांति उपवन है। भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली सारनाथ हमारे देश के प्रधानमत्री जी के संसदीय क्षेत्र में स्थित है। हमारी सरकार ने कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिया, अब श्रावस्ती में एयरपोर्ट निर्माण अंतिम चरण में है। भारत दक्षिण कोरिया के बीच 28 बिलियन डॉलर का व्यापार भी होता है। भारत और दक्षिण कोरिया की मित्रता सदियों पुरानी है। अयोध्या की राजकुमारी का विवाह दक्षिण कोरिया के राजा से हुआ था।

दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला अयोध्या दीपोत्सव में शामिल भी हुई,क्वीन हो मेमोरियल पार्क अयोध्या में स्थापित है। अयोध्या कोरिया सिस्टर सिटी भी है। इन सारे स्थलों के आधार पर आपको कहना चाहूंगा कि आप अपने ही गुरु स्थल पर आए हैं। आप अध्यात्मिक ऊर्जा केंद्र उत्तर प्रदेश में अपने अनुभव को अपने देश में साझा करेंगे तो और लोग यहां आना चाहेंगे, आपकी स्वदेश यात्रा सुखद हो,यही कामना है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अगले साल जनवरी में आम और खास लोगो को अयोध्या में राम लला के दर्शन होंगे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष भजन शांति मित्र समाज का यह वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल सहित कई लोग शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.