विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम योगी ने पेश कि‍या आठ साल का र‍िपोर्ट कार्ड, कहा- देश के व‍िकास को नई द‍िशा दे रहा है यूपी

Published: Mon, 24 Mar 2025 11:54 AM (IST)Updated: Mon, 24 Mar 2025 12:16 PM (IST)

UP News उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के 8 साल पूरा होने के अवसर पर उत्तर ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेश क‍िया आठ साल का र‍िपोर्ट कार्ड।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेश क‍िया आठ साल का र‍िपोर्ट कार्ड।

ड‍िजि‍टल डेस्क, नई द‍िल्‍ली। योगी सरकार के आठ वर्ष 25 मार्च को पूरे होने जा रहे हैं। सरकार प्रदेश भर में तीन दिवसीय 25 से 27 मार्च तक भव्य आयोजन करने जा रही है। सभी जिलों में 'यूपी: भारत का ग्रोथ इंजन' थीम पर भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे। इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की आठ साल का र‍िपोर्ट कार्ड पेश करते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धियां गिनाईं। उन्‍होंने कहा क‍ि उत्तर प्रदेश देश के व‍िकास को नई द‍िशा दे रहा है।

सीएम योगी ने कहा, 8 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या थी आप सभी जानते हैं, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्या था, यह किसी से छिपा नहीं, यही प्रदेश है जहां किसान आत्महत्या करता था, युवा के सामने पहचान का संकट था, इसी प्रदेश में दंगे अराजकता था... इन्हें उत्तर प्रदेश ने झेला था। प्रदेश वही है, तंत्र वही है, केवल सरकार बदलने से व्यापक बदलाव कैसे होता है, इसको महसूस किया जा रहा है। 

उन्‍होंने कहा, सरकार द्वारा कार्यक्रमों का क्रियान्वयन हुआ, उसकी वजह से उत्तर प्रदेश जो बीमारू राज्य था, आज वही प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन के रूप में जाना जा रहा है। आज प्रत्येक सेक्टर में प्रदेश देश के विकास में ब्रेक थ्रू के रूप में देखा जा रहा है। 

'प्रदेश के जीडीपी में 28% की बढ़ोतरी हुई'

सीएम योगी ने कहा, 2017 के पहले एग्रीकल्चर के क्षेत्र में उत्तरप्रदेश उपेक्षित था। उत्तर प्रदेश प्राचीन समय से ही कृषि प्रधान रहा, हमारे पास प्रकृति की प्रचुर मात्रा में अवसर थे, हम इसको आगे बढ़ सकते थे। 2017 के पहले किसान आत्महत्या करता था, कृषि सेक्टर में एक वीरानी छाई हुई थी। आज व्यापक बदलाव हुए। कृषि विकास दर 13.5% से अधिक हुई। इससे प्रदेश के जीडीपी में 28% की बढ़ोतरी हुई। इसकी शुरुआत हमारी पहली कैबिनेट ने किया था, 36 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी की गई। 

यूपी में तीन द‍िन भव्‍य आयोजन

योगी सरकार के आठ वर्ष 25 मार्च को पूरे होने जा रहे हैं। सरकार प्रदेश भर में तीन दिवसीय 25 से 27 मार्च तक भव्य आयोजन करने जा रही है। सभी जिलों में 'यूपी: भारत का ग्रोथ इंजन' थीम पर भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे। इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की आठ वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियां गिनाईं।

यह भी पढ़ें: यूपी में टेंपो, ई-रिक्शा चालकों और किराएदारों का कराया जाएगा वेरीफिकेशन, सीएम योगी ने द‍िए न‍िर्देश

यह भी पढ़ें: योगी सरकार 8 साल बेमिसाल! कार्मिक विभाग ने मिशन रोजगार को दी रफ्तार, इतने लोगों को मिली सरकारी नौकरी