मोहर्रम मातम का अवसर, शक्ति प्रदर्शन का नहीं; शांति भंग करने वालों के साथ सख्ती से निपटें : CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं, जिसमें अस्त्र-शस्त्र और कानफोड़ू डीजे ...और पढ़ें
-1781630170603_m.webp)
सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
HighLights
मोहर्रम मातम का अवसर, शक्ति प्रदर्शन का नहीं।
अस्त्र-शस्त्र और कानफोड़ू डीजे पर रहेगा प्रतिबंध।
ताजियों की ऊंचाई 10-12 फीट से अधिक नहीं।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मोहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं। मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि मोहर्रम को लेकर नई परंपरा की शुरुआत, कानफोड़ू डीजे, ढोल-ताशों के अनियंत्रित प्रयोग की अनुमति न दी जाए। साथ ही कहा कि प्रदेश की शांति भंग करने वालों के साथ सख्ती के साथ निपटा जाए।
मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून-व्यवस्था व आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मोहर्रम की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित लोगों के साथ पहले से संवाद स्थापित करें।
कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी
साथ ही यह सुनिश्चित करें कि किसी भी जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ की घटना न होने पाए। उन्होंने किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने और 10 से 12 फीट से अधिक ऊंची ताजियों की अनुमति न देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी की आस्था का सम्मान किया जाए, लेकिन नई परंपरा स्वीकार्य नहीं होगी।
मुख्यमंत्री योगी ने 20 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने को कहा है। साथ ही कहा कि संबंधित कार्यक्रम स्थलों पर पुलिस बल द्वारा नियमित पेट्रोलिंग की जाए और सभी पुलिस लाइनों एवं पीएसी बटालियनों को योग दिवस का आयोजन किया जाए।
