विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में सीएम योगी और अमित शाह की मुलाकात, यूपी चुनाव की रणनीति में बदलाव के संकेत

Published: Tue, 14 Jul 2026 07:13 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीएम योगी ने नई दिल्ली में अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।

  2. मुलाकात के बाद यूपी भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की चर्चा।

  3. 19-22 जुलाई तक विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन की योजना।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। देर शाम मुख्यमंत्री योगी नई दिल्ली स्थित केंद्रीय मंत्री के आवास पर पहुंचे और यहां उनसे शिष्टाचार भेंट की। बता दें कि उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी लखनऊ आए थे, जिसके बाद से संगठन में चुनावी तैयारियों को और हवा मिल गई। इस बीच सीएम योगी और अमित शाह की मुलाकात के बाद संगठन में बड़े बदलाव की चर्चाओं का दौर बढ़ गया है।

हालांकि, प्रदेश इकाई ने बीती 11 जुलाई को बैठक की थी, जिसमें पदाधिकारियों को आठ कार्यक्रमों का होमवर्क दे दिया गया था, ये सभी कार्यक्रम चुनाव तक संचालित किए जाएंगे। 19 से 22 जुलाई तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन की योजना है, जिससे चुनावी जमीन मजबूत होगी।