योगी सहित भाजपा के चार प्रत्याशी 31 को करेंगे विधान परिषद के लिये नामांकन
विधान परिषद उप चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य का नामांकन करना तय है। नामांकन 31 अगस्त को होगा।
लखनऊ (जेएनएन)। विधान परिषद की चार खाली सीटों पर उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद से सत्ता पर काजिब भारतीय जनता पार्टी बेहद सक्रिय है। अब तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही दो उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य का नामांकन करना तय है। इनके साथ ही परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह 31 अगस्त को अपना नामांकन करेंगे। विधान परिषद उप चुनाव के लिए मतदान 15 सितंबर को होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही केशव प्रसाद मौर्य को आज अपना नामांकन करना था। कल देर रात चली बैठक के बाद इनका नामांकन टाल दिया गया। अब नामांकन 31 अगस्त को होगा। जिसमें योगी आदित्यनाथ के साथ डॉ. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य व स्वतंत्रदेव सिंह नामांकन करेंगे। राज्य मंत्री मोहसिन रजा के बारे में अभी पार्टी ने कुछ भी तय नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के युवा काफी मेधावी व होनहार हैं : योगी आदित्यनाथ
समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, सरोजनी अग्रवाल व अशोक बाजपेयी के साथ ही बहुजन समाज पार्टी के ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफा देने के कारण चार जगह खाली हैं। विधान परिषद के उप चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि पांच सितंबर है।
यह भी पढ़ें: डेरा हिंसा पर अखिलेश का मोदी पर निशाना-न्यू इंडिया रहने दो, शांति से जीने दो
छह को इनके नामांकन पत्रों की जांच होगी। आठ को नाम वापसी का दिन तय किया गया है। रिक्त चार सीटों पर चार से अधिक प्रत्याशी होने की दशा में चुनाव होगा।
यह भी पढ़ें: सपा को झटका, जनेश्वर मिश्रा पार्क में नहीं होगा 23 को राज्य सम्मेलन