विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM योगी ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई और शुभकामनाएं, नई दिल्ली में मिला सम्मान

Published: Tue, 26 May 2026 12:10 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नई दिल्ली में सम्मानित पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने पद्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सोमवार को नई दिल्ली में सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने अपने इंटरनेट मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट कर पद्म विभूषण से अलंकृत वायलिन वादिका एन. राजम एवं दिवंगत फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देयोल के स्वजन को भी बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने डॉ. केवल कृष्ण ठकराल, प्रो. श्याम सुन्दर, डॉ. अशोक कुमार सिंह, प्रो. राजेंद्र प्रसाद, प्रो. बुद्ध रश्मि मणि व खेल जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को 'पद्म श्री' सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में छोटे अपराधियों के लिए बनेगी ‘ओपन जेल’, CM योगी ने दिए निर्देश

यह भी पढ़ें- योगी सरकार की पहल: उत्तर प्रदेश में 19,000 से अधिक अमृत सरोवरों का निर्माण, जल संरक्षण में बना अग्रणी राज्य