Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अबु आजमी को यूपी भेजो, इलाज कर देंगे', सपा विधायक के औरंगजेब वाले बयान पर बोले सीएम योगी

    Updated: Wed, 05 Mar 2025 12:53 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र में विधान परिषद को संबोधित करते हुए महाकुंभ का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह ऐसा आयोजन था जिसे दुनिया लंबे समय तक याद रखेगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां इससे सहमत नहीं थीं और गलत खबरें फैला रही थीं। इसके बावजूद लोगों की आस्था नहीं डिगी। देश-विदेश से आए लोगों ने महाकुंभ की खुले दिल से तारीफ की।

    Hero Image
    बजट सत्र में विधान परिषद को संबोधित करते बाएं से सीएम योगी आदित्यनाथ और अबु आजमी की फाइल फोटाे। जागरण

     डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र में विधान परिषद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ के आयोजन का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह ऐसा आयोजन था, जिसे लंबे समय तक दुनिया याद रखेगी। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहा कि कुछ पार्टियां इससे सहमत नहीं थीं और महाकुंभ को लेकर गलत खबरें फैला रही थीं। इसके बावजूद लोगों की आस्था नहीं डिगी। देश- विदेश से आए लोगों ने महाकुंभ की खुले दिल से तारीफ की।

    सीएम योगी ने कहा कि 45 दिन के आयोजन में महाकुंभ की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है। इस महाकुंभ में एक भी लूट की घटना नहीं हुई है। कोई अपहरण नहीं हुआ है। यह सनातन के सामाजिक अनुशासन का प्रभाव है। जो कि कहता है कि यहां जातिवाद और क्षेत्रवाद की कोई जगह नहीं है।

    इसे भी पढ़ें- औरंगजेब की तारीफ कर बुरे फंसे SP विधायक अबू आजमी, महाराष्ट्र विधानसभा से हुए सस्पेंड

    सीएम योगी ने सपा पर खुलकर हमला बोला। उन्होंने औरंगजेब विवाद पर कहा कि सपा उन्हें आदर्श मानती है, जो भारत के लोगों पर जजिया लगाते थे। उन्होंने कहा कि सपा विधायक  अबु आजमी को यूपी भेज दो, उनका इलाज कर देंगे। यहां बड़े-बड़े बदमाशों को ठीक कर दिया गया है।

    सीएम योगी आदित्यनाथ। फाइल फोटो


    योगी ने कहा कि इस प्रदेश में पहले माफिया दौड़ाता था, पुलिस भागती थी। माफिया को पुलिस सलाम करती थी, लेकिन अब कानून-व्यवस्था के मामले में प्रदेश ने अपनी अवधारणा बदली है। आज देश और दुनिया के लोग प्रदेशवासियों को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।

    बता दें कि औरंगजेब पर टिप्पणी करना महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आजमी को काफी महंगा पड़ा है। अबु आजमी को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें मौजूदा बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने औरंगजेब को कुशल प्रशासक बताया था। उन्होंने कहा था कि औरंगजेब ने मंदिरों के साथ-साथ मस्जिदों को भी नष्ट करने का काम किया था।

    इसे भी पढ़ें-  मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद के पिता को BSP के नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया; किसे सौंपी जिम्मेदारी?

    सपा विधायक ने मांगी माफी

    अबु आजमी ने इस मामले पर सफाई देते हुए अपना बयान वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि अगर मेरी बात से किसी को बुरा लगा है तो मैं अपना बयान वापस लेता हूं। विधानसभा का काम नहीं रुकना चाहिए।

    उन्होंने आगे कहा, मेरी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। ऐसा लगता है कि मेरी बातों से जैसे तूफान आ गया हो। चाहे छत्रपति शिवाजी महाराज हों, छत्रपति संभाजी महाराज हों, डॉ. भीमराव अंबेडकर हों या ज्योतिराव फुले मैं सभी का सम्मान करते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner