Move to Jagran APP

दिल्ली दौरे पर केन्द्र सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने खींचा ब्रज क्षेत्र के विकास का खाका

CM Yogi Adityanath On New Delhi Visit सीएम योगी आदित्यनाथ ने केन्द्र सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक का दौर प्रारंभ किया। मंत्री नितिन गडकरी अश्वनी वैष्णव सर्वानंद सोनोवाल जी. किशन रेड्डी तथा जनरल वीके सिंह ने साथ भेंट पर उत्तर प्रदेश की विकास की योजनाओं की चर्चा भी की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 05:43 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 05:52 PM (IST)
दिल्ली दौरे पर केन्द्र सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने खींचा ब्रज क्षेत्र के विकास का खाका
CM Yogi Adityanath On New Delhi Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को दिल्ली दौरे का पूरा उपयोग किया। गुरुवार देर शाम नई दिल्ली पहुंचे थे। शुक्रवार को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसद भवन में एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में सीएम योगी आदित्यनाथ भी द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक भी बने।

loksabha election banner

संसद भवन से बाहर आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने केन्द्र सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक का दौर प्रारंभ किया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अश्वनी वैष्णव, सर्वानंद सोनोवाल, जी. किशन रेड्डी तथा जनरल वीके सिंह ने साथ भेंट पर उत्तर प्रदेश की विकास की योजनाओं की चर्चा भी की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर केन्द्र सरकार के मंत्रियों के साथ काफी लम्बी बैठकें भी कीं। कई योजनाओं का सार भी इनके साथ साझा किया।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्रियों के साथ बृज क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से ब्रज चौरासी कोस परियोजना के साथ ही मथुरा में ब्रज तीर्थ पथ परियोजना (52 किलोमीटर ) तथा गोवर्धन कनेक्ट परियोजना (72 किलोमीटर) को लेकर काफी विस्तृत चर्चा भी की।

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से उन्होंने भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा के मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग के सम्बंध में तथा मथुरा-वृंदावन रेल लाइन पर लाइट रेल ट्रांजिट सिस्टम (एलआरटीएस) के निर्माण और मथुरा रेलवे जंक्शन पर टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर के निर्माण पर भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्र सरकार में जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल से वृंदावन- मथुरा - गोकुल को जोड़ते हुए यमुना नदी पर जलमार्ग को विकसित करने को लेकर की चर्चा। इसके साथ ही यहां के तटों को भी पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने की चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार में संस्कृति मंत्री जी.किशन रेड्डी से मथुरा जिले में बृज क्षेत्र में पौराणिक व ऐतिहासिक धरोहरों के पुनरुद्धार व पुनर्प्रतिष्ठा करने के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की। इनका प्रेजेंटेशन भी उनको सौंपा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर शाम लखनऊ पहुंचे। 

Koo App
मैं मानता हूं कि प्रकृति और परमात्मा की उत्तर प्रदेश पर असीम कृपा है। अगर देश से तुलना करें तो हमारे पास लगभग 11 से 12 फीसदी कृषि योग्य भूमि है। देश की कुल आबादी की 16 से 17 फीसदी आबादी प्रदेश में निवास करती है। देश के कुल खाद्यान्न का 20 फीसदी उत्पादन अकेले उत्तर प्रदेश करता है। यह उन संभावनाओं को व्यक्त करता है जो उत्तर प्रदेश में मौजूद हैं: #UPCM @myogiadityanath - Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 24 June 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.