Move to Jagran APP

Janmashtami 2020 : सीएम योगी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, घर पर ही पर्व मनाने की अपील

Janmashtami 2020 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण सत्य और न्याय की स्थापना के लिए हुआ था।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 08:24 AM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 03:40 PM (IST)
Janmashtami 2020 : सीएम योगी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, घर पर ही पर्व मनाने की अपील
Janmashtami 2020 : सीएम योगी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, घर पर ही पर्व मनाने की अपील

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की जनता को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सरकार के मंत्रियों और सभी दलों के नेताओं ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कोरोना संक्रमण काल में शारीरिक दूरी व अन्य सावधानियों के साथ त्योहार मनाने की सलाह भी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण सत्य और न्याय की स्थापना के लिए हुआ था। उनका जन्म धर्म की स्थापना तथा अधर्म, अन्याय और अत्याचार समाप्त करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद् भगवद् गीता के माध्यम से ज्ञान, कर्म और भक्ति योग का जो संदेश दिया, उसकी प्रासंगिकता शाश्वत है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन किया जाए। कोई भी सार्वजनिक आयोजन न किया जाएं। पर्व के सभी अनुष्ठान घर पर ही रहकर करें। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि श्रद्धा, आस्था और विश्वास से परिपूर्ण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का मानव जीवन में युगों-युगों से विशेष महत्व रहा है। प्रभु श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से कर्मयोग का जो ज्ञान दिया है, वह आज भी हमारे जीवन में प्रासंगिक है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि जन्माष्टमी का यह पर्व देश और समाज में सौहार्द, भाईचारे व एकता को और मजबूती प्रदान करेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि योगेश्वर श्रीकृष्ण के भगवद् गीता का उपदेश सारी दुनिया के लिए मार्गदर्शी है। जन्माष्टमी को भारत में ही नहीं, बल्कि विदेश में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण के गीता में दिए गए उपदेश उनके आदर्श, कर्मयोग का ज्ञान आज भी प्रासंगिक हैं। भगवान श्रीकृष्ण का पूरा जीवन ही एक संदेश है। हम सबको उनके जीवन मूल्यों और आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाए दी हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को इस बार कोरोना महामारी के चलते और सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने घरों पर ही मनाएं तो बेहतर है, ताकि इस महामारी के प्रकोप से आप सुरक्षित रहें।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने न्याय पथ पर अडिग रहकर अन्याय के विरुद्ध लड़ने का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन प्रेरणास्पद है और उनका कर्मयोग का संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। श्रीकृष्ण के संपूर्ण जीवन में लोकभावना सर्वोपरि थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना करते हुए कहा कि परम योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का जीवन दर्शन अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। हम सभी को ईश्वर में अगाध प्रेम और आस्था रखने की प्रेरणा प्रदान करता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.