Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, लश्कर-ए-तैयबा की भाषा बोल रही कांग्रेस

कन्नौज के छिबरामऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जहां आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने एवं अलगाववाद का खात्मा करने का प्रयास कर रही है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 03:58 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 11:58 PM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, लश्कर-ए-तैयबा की भाषा बोल रही कांग्रेस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, लश्कर-ए-तैयबा की भाषा बोल रही कांग्रेस

कन्नौज (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के गढ़ कन्नौज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विपक्ष पर जमकर बरसे। इत्रनगरी में इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं पर प्रकाश डाला।

loksabha election banner

कश्मीर मुद्दे पर कांग्रेसी नेताओं के विवादित बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि कश्मीर में आतंकी हमले होते हैं तो कांग्रेस मौन हो जाती है। सेना का ये लोग सम्मान नहीं करते। हम आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं तो इन्हें बुरा लगता है। कांग्रेस लश्कर-ए-तैयबा की भाषा बोल रही है जो देश की अखंडता, एकता और सुरक्षा के लिए खतरा है। कांग्रेस का हाथ आतंक के साथ है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल को चुनाव के समय ही मंदिर याद आते हैं। विरासत में सियासत पाए राहुल किसी युवराज की तरह व्यवहार करते हैं। योगी ने छिबरामऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को चुनाव के समय ही मंदिर याद आते हैं। सीएम ने कहा कि राहुल के परिवार की चार पीढ़ियों ने भी कभी जनेऊ नहीं पहना होगा, लेकिन चुनाव के समय वह जनेऊ दिखाते हैं। राहुल पर सेना के मनोबल गिराने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सेना आतंकवादियों को मारती है तो राहुल और कांग्रेस के नेता फौज पर सवाल उठाते हैं। केंद्र की भाजपा सरकार जहां आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने एवं अलगाववाद का खात्मा करने का प्रयास कर रही है वहीं कांग्रेस को यह सब खराब लग रहा है।

मुख्यमंत्री छिबरामऊ में राज्य मंत्री अर्चना पांडेय के पिता स्व. पंडित रामप्रकाश त्रिपाठी की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश के अंदर व बाहर काफी परिवर्तन हुआ है। वर्ष 2014 से पहले देश के लोगों में असुरक्षा की भावना थी। अविश्वास था, भ्रष्टाचार था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की तस्वीर बदली। हर तबके का विकास हुआ। भ्रष्टाचार खत्म हुआ। दुनिया में कहीं भी पीएम मोदी जाते हैं तो उनका स्वागत-सम्मान होता है। यह सम्मान सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं, पूरे भारत का है, देश की जनता का है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा सरकार आतंकवाद और अलगाववाद को जड़ से खत्म करने का प्रयास कर रही है। इस कार्रवाई से सबसे खराब कांग्रेस को लग रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को एकता और राष्ट्रवाद से जवाब दें। भाजपा देश की अखंडता को बचाए रखने का प्रयास कर रही है। पहले भारतीय सीमा में चीन कई किलोमीटर तक घुसकर कब्जा कर लेता था। तब कांग्रेस मौन रहती थी। जब से भाजपा की सरकार आई है, चीन भारतीय सीमा में घुसने का साहस नहीं कर सका। चीन डोकलाम में घुसा तो भारतीय सेना मोर्चा लेने के लिए सामने डट गई। चीन को डोकलाम छोडऩा पड़ा। चीन से आंख से आंख मिलाकर अगर कोई जवाब दे सकता है तो वह नरेंद्र मोदी हैं। उनके नेतृत्व में देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। विदेश में भारत का रुतबा बढ़ा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जहां आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने एवं अलगाववाद का खात्मा करने का प्रयास कर रही है। वहीं यह सब कांग्रेस को खऱाब लग रहा है। भाजपा इनको समाप्त कर देश की अखंडता को बचाए रखने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सरकार ने जो भी योजनाएं चलाई वह दलित, पिछड़ा, शोषित सभी वर्ग के लोगों के लिए है। इसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। यूपी के सीएम ने कहा कि राहुल को राजनीति विरासत में मिली है, जबकि हम संघर्ष करके राजनीति मे आगे बढे़ हैं। राहुल युवराज की तरह व्यवहार करते हैं, जबकि हम लोग राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं। योगी ने कहा कि प्रदेश तथा देश में दलितों का सम्मान सुरक्षित है। केंद्र सरकार ने जो भी योजनाएं चलाईं वह दलित,पिछड़ा,शोषित सभी वर्ग के लोगों के लिए है। इसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश पूरी तरह दंगामुक्त है। भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है। भाजपा सरकार स्वच्छता और पारदर्शिता का भाव रखकर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कन्नौज के इत्र को विश्व के शीर्ष पटल तक पहुंचाने को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की नीति अपनाई जा रही है। कन्नौज की खुशबू पूरे विश्व में बिखरेगी। आज भाजपा सरकार में प्रदेश पूरी तरीके से दंगामुक्त है। भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है। अब सूबे में माफियाओं के लिए भी कोई जगह नहीं है। भाजपा सरकार स्वच्छता व पारदर्शिता का भाव रखकर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश तथा देश में दलितों का सम्मान सुरक्षित है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण राज्य मंत्री अर्चना पांडे ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना करवा कर दिया है। इसी प्रकार भगवान परशुराम, वीर योद्धा महाराणा प्रताप एवं अहिल्याबाई होल्कर जैसी वीरांगना की प्रतिमाओं को भी लगाया जा रहा है। प्रदेश में जब वीरांगना की प्रतिमाएं स्थापित होगी, तो नारी सम्मान होगा।

उन्होंने कहा जिस प्रकार काशी विश्वविद्यालय में दलितों को आरक्षण प्राप्त है, इसकी मांग को अलीगढ़ विश्वविद्यालय, जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के लिए क्यों नहीं उठाया जाता है। यह केवल तुष्टीकरण की राजनीति है। लोगों को समझ कर इसका जवाब देना होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.