Move to Jagran APP

पद्म पुरस्कार 2022 : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, सम्मानित विभूतियों से युवाओं को मिलेगी प्रेरणा

पद्म पुरस्कार 2022 सीएम योगी आदित्यनाथ ने मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किये जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह तथा स्वर्गीय राधेश्याम खेमका के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारीजन को शुभकामनाएं दी हैं। दोनों के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 01:09 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 01:09 AM (IST)
पद्म पुरस्कार 2022 : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, सम्मानित विभूतियों से युवाओं को मिलेगी प्रेरणा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद्म पुरस्कार 2022 के लिए चयनित विभूतियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद्म पुरस्कार 2022 के लिए चयनित विभूतियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित विभूतियों ने समाज व देश के हित को सर्वोपरि रखते हुए अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये हैं, जिनका लाभ समाज व देश को मिला है। इन विभूतियों से खासतौर पर युवा वर्ग को प्रेरणा मिलेगी।

loksabha election banner

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किये जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह तथा स्वर्गीय राधेश्याम खेमका के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारीजन को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने कहा कि दोनों विभूतियों के देश, प्रदेश और समाज के लिये दिये योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। योगी ने पद्म विभूषण पाने वाली उत्तर प्रदेश की विभूतियों को विशेष रूप से बधाई दी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मरणोपरांत स्वर्गीय कल्याण सिंह को पद्म विभूषण से अलंकृत किये जाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया है। स्वतंत्र देव ने ट्वीट कर कहा कि जन-जन की आस्था के प्रतीक भगवान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए निश्चल मन से स्वयं को समर्पित करने वाले स्वर्गीय कल्याण सिंह 'बाबूजी' को पद्म विभूषण से अलंकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार। आज समस्त रामभक्तों के लिये उत्साह व गौरव का क्षण है।

यह भी पढ़ें : पद्म पुरस्कार 2022 : कल्याण सिंह व राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण, यहां देखें- यूपी के सम्मानित विभूतियों की लिस्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.