Move to Jagran APP

अयोध्या में एक तरफ फेरे तो दूसरी तरफ हो रहा था निकाह, सीएम योगी बोले-रामजन्‍म भूम‍ि पर गौरवशाली आयोजन

शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज परिसर ऐतिहासिक कार्यक्रम का गवाह बना। सामूहिक विवाह स्थल पर सद्भाव का संगम दिखा। एक तरफ वेदी पर मंत्रोच्चार के बीच जोड़े सात फेरे ले रहे थे तो दूसरी तरफ मौलाना जोड़ों को निकाह पढ़ा रहे थे।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 10:00 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 08:44 AM (IST)
अयोध्या में एक तरफ फेरे तो दूसरी तरफ हो रहा था निकाह, सीएम योगी बोले-रामजन्‍म भूम‍ि पर गौरवशाली आयोजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुए व‍िवाह समारोह में कुल 3915 वैवाहिक जोड़ों में 126 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।

अयोध्या, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, वृहद सामूहिक विवाह समारोह का भगवान राम की जन्मस्थली में आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक ही नहीं, बहुत गौरवपूर्ण भी है। उन्होंने कहा कि आज संविधान दिवस है, आज ही के दिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमें विश्व का सबसे अच्छा संविधान दिया था। कहा, श्रमिकों की पुत्रियों की शादी में आर्थिक सहायता दी जा रही है। मजदूरों की ही नही गरीबों की पुत्री की शादी के लिए भी समाज कल्याण विभाग के सहयोग से प्रदेश सरकार विवाह समारोह आयोजित कराता है। इसके लिए श्रम व अन्य विभाग बधाई के पात्र हैं। कहा, 59 हजार ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों एवं पंचायत भवन का निर्माण किया जा चुका है। सभी क्षेत्रों में बिना भेदभाव के कार्य हो रहा है।

loksabha election banner

प्रदेश श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामीप्रसाद मौर्य ने श्रम संबंधी योजनाओं पर प्रकाश डाला। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने भगवान राम की जन्मस्थली में शादी समारोह के आयोजन की सभी को बधाई दी। राज्यमंत्री मनोहर लाल कोरी ने भी विभागीय नीतियों, कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला गया। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रघुराज सि‍ंह ने कल्याण बोर्ड के कार्यों के बारे में बताया।

सामूहिक विवाह स्थल पर दिखा सद्भाव का संगम : शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज परिसर ऐतिहासिक कार्यक्रम का गवाह बना। सामूहिक विवाह स्थल पर सद्भाव का संगम दिखा। एक तरफ वेदी पर मंत्रोच्चार के बीच जोड़े सात फेरे ले रहे थे, तो दूसरी तरफ मौलाना जोड़ों को निकाह पढ़ा रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चाद लगा दिए। उन्होंने 11 जोड़ों को मंच पर आमंत्रित कर आर्शीवाद दिया। बुके व प्रमाण देकर उत्साहवर्धन किया। कुल 3915 वैवाहिक जोड़ों में 126 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।

प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, जिले के प्रभारी राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री मनोहर लाल कोरी, सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रघुराज स‍िंंह , सांसद लल्लू स‍िंंह , जिला पंचायत अध्यक्ष रोली स‍िंंह , विधायक रामचंद्र यादव, वेद प्रकाश गुप्त, गोरखनाथ बाबा, शोभा स‍िंंह के अलावा उत्तर प्रदेश श्रम एवं सन्निकट कर्मकार बोर्ड के सचिव विपिन कुमार जैन, सुनील भराला समेत अन्य प्रमुख लोग मंचस्थ थे। वृहद सामूहिक विवाह के सफल आयोजन के लिए उपश्रमायुक्त अनुराग मिश्र की सभी ने सराहना की।

उत्तर प्रदेश श्रम एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में श्रम विभाग की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में शादी के लिए जोड़ों को आगमन प्रात: सात बजे से शुरू हो गया। गायत्री परिवार के पुरोहितों ने वैवाहिक मंत्रोच्चार किया। इनमें महिला पुरोहित भी शामिल थीं। वैवाहिक समारोह में भारी भीड़ जुटी। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार व सीडीओ अनिता यादव की मौजूदगी रही। अपर श्रममायुक्त बीके राय, सहायक श्रमायुुक्तों में अयोध्या से आनंद कुमार स‍िंंह , सुल्तानपुर से नासिर खान, श्रम प्रवर्तन अधिकारियों में रोहित प्रताप स‍िंंह , शिशिर व श्रम कार्यालय की पूरी टीम लगी रही। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरा। मुख्यमंत्री वहां से सीधे सामूहिक विवाह स्थल पहुंचे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.