विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP: लखनऊ में सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ बोले- श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को पूरा कर रही है सरकार

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Thu, 06 Jul 2023 11:39 AM (IST)

लखनऊ सिविल अस्पताल में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123वीं जंयती पर उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने माल्यार्पण ...और पढ़ें

Lucknow News: डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123वीं जंयती पर श्रद्धांजल‍ि अर्प‍ित की
Lucknow News: डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123वीं जंयती पर श्रद्धांजल‍ि अर्प‍ित की

लखनऊ, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ‘ एक देश में दो निशान, एक देश में दो संविधान और एक देश में दो प्रधान नहीं चलेंगे’ का नारा दिया था। उन्होंने अनुच्छेद 370 का हमेशा विरोध किया। भारत के प्रति उनकी जो सोच थी उसे मोदी सरकार के नेतृत्व में प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है।

पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को सदैव के लिए समाप्त कर जम्मू कश्मीर को मुख्य धारा के साथ जोड़ने का कार्य किया। उनके संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री गुरुवार को डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल अस्पताल) लखनऊ में डा. मुखर्जी की 123 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डा. मुखर्जी ने आजादी की लड़ाई में अमर सेनानी के रूप में लड़ाई लड़ी। 33 साल की उम्र में कलकत्ता यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बनकर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। बंगाल में आए अकाल के समय मानवता के लिए काम किया। आजादी के बाद बनी पहली सरकार में वह उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्री के रूप में जो आधारशिला रखी, वह उदाहरण है।

नेहरू सरकार ने जब तुष्टीकरण पर चलकर देश को संकट में डालने का काम किया तो उन्होंने खुद को अलग कर जनसंघ की स्थापना की थी। देश पर जब धारा 370 थोपा गया तो उसका पुरजोर विरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डा. मुखर्जी का पूरा जीवन भारतीयता के लिए समर्पित थ।

मानवता के कल्याण के लिए समर्पित उन्होंने उद्योग और खाद्यान की नीतियों को देने का काम किया। उनकी स्मृतियों और योगदान को देश हमेशा याद करेगा। डा. मुखर्जी की प्रतिमा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री नंद गोपाल नंदी, महापौर सुषमा खर्कवाल सहित अन्य नेताओं ने माल्यार्पण किया।

भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रतिमा का अनावरण किया था

सिविल अस्पताल में डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 19 जुलाई 1996 को किया था। डॉ. मुखर्जी का जन्म छह जुलाई 1901 में हुआ था। 23 जून 1953 को उनका निधन हुआ था।

अस्पताल का निरीक्षण किया

कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने मरीजों से बातचीत की।