Move to Jagran APP

शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ दुखी, उत्तर प्रदेश में आज राजकीय शोक

United Arab Emirates President Sheikh Khalifa bin Zayed Al-Nahyan Died गोरखपुर दौरे पर शनिवार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दिनांक 14 मई को दुबई के शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान के निधन पर राजकीय अवकाश की घोषणा करने के साथ ही गहरा शोक भी व्यक्त किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 14 May 2022 12:54 PM (IST)Updated: Sat, 14 May 2022 12:55 PM (IST)
शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ दुखी, उत्तर प्रदेश में आज राजकीय शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ-खलीफा बिन जायेद अल नाहयान

लखनऊ, जेएनएन। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति दुबई के शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान के अबू धाबी में निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद दुखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उत्तर प्रदेश में आज 14 मई को राजकीय अवकाश घोषित कर दिया है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने दुबई के शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान के निधन पर उनके परिवारीजन के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की है। उत्तर प्रदेश में आज राजकीय अवकाश घोषित करने के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे पर आज के अपने सभी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही आज प्रदेश में कहीं पर कोई सरकारी आयोजन नहीं होगा।

गोरखपुर दौरे पर शनिवार को दिन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दिनांक 14 मई को दुबई के शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान के निधन पर राजकीय अवकाश की घोषणा करने के साथ ही गहरा शोक भी व्यक्त किया।

गोरखपुर दौरे पर आज ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रामगढ़ ताल के महंत दिग्विजय नाथ पार्क में 40 परियोजनाओं का लोकार्पण करना था। इसके साथ ही उनके गोरखपुर दौरे पर आज 21 परियोजनाओं के शिलान्यास का भी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। दुबई के राष्ट्रपति शेख खलीफा के निधन पर उत्तर प्रदेश में आज राजकीय शोक घोषित किया गया है। गोरखपुर दौरे पर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को 11 बजे आज की सभी योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.