Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधान परिषद प्रत्याशियों से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, दी बधाई

भाजपा मुख्यालय में आज करीब दस बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा गठबंधन के सभी 11 उम्मीदवारों को अपनी बधाई दी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 16 Apr 2018 10:31 AM (IST)Updated: Mon, 16 Apr 2018 10:56 AM (IST)
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधान परिषद प्रत्याशियों से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, दी बधाई
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधान परिषद प्रत्याशियों से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, दी बधाई

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा गठबंधन के 11 विधान परिषद प्रत्याशियों से भेंट करने के साथ ही उनको अपनी बधाई भी प्रेषित की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय भी थे।

loksabha election banner

भाजपा मुख्यालय में आज करीब दस बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा गठबंधन के सभी 11 उम्मीदवारों को अपनी बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में उनसे विकास और सुशासन की अपेक्षा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अपेक्षा पर भी खरा उतरने का आह्वान किया।

भाजपा गठबंधन के सभी प्रत्याशी भाजपा मुख्यालय से विधान भवन में जाकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सभी प्रत्याशी एक साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगे। विधान परिषद की 13 सीटों पर भाजपा गठबंधन ने 11 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कल की थी। गठबंधन से अपना दल के आशीष कुमार सिंह नामांकन करेंगे।

विधान परिषद की 13 सीटों पर 26 अप्रैल को चुनाव होना है। संख्या बल के आधार पर एक एमएलसी के लिए 29 विधायकों के वोट की जरूरत है। इस हिसाब से भाजपा गठबंधन को 11 सीटें मिल रही हैं, जबकि विपक्ष को दो सीटें मिलेंगी। बसपा उम्मीदवार भीमराव अम्बेडकर अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। एक सीट पर सपा उम्मीदवार नामांकन करेंगे। भाजपा गठबंधन के सभी उम्मीदवार भाजपा मुख्यालय से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जाएंगे। मैदान में सिर्फ 13 उम्मीदवार होने की वजह से निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। अगर 14वें उम्मीदवार ने सोमवार को पर्चा भरा तभी चुनाव की नौबत आएगी। फिलहाल इसके आसार नहीं दिख रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.