Move to Jagran APP

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल कल्याण सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजस्थान के राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को 87वें जन्मदिन पर शुभकामना दी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 11:11 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 11:11 AM (IST)
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल कल्याण सिंह को दी जन्मदिन की बधाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल कल्याण सिंह को दी जन्मदिन की बधाई
लखनऊ, जेएनएन। राजस्थान के राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज जन्मदिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कल्याण सिंह को 87वें जन्मदिन पर शुभकामना दी।

सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार में राज्यमंत्री तथा कल्याण सिंह के नाती संदीप सिंह के आवास पर जाकर उनको उनको जन्मदिन की बधाई दी। राजस्थान के राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज जन्म दिवस है। आज लखनऊ में कल्याण सिंह अपने नाती शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के आवास पर जन्मदिवस मना रहे हैं। उनको बधाई देने वालों का तांता लगा है।

loksabha election banner

लखनऊ के साथ ही अलीगढ़ से भी भाजपा के नेता उनको बधाई देने पहुंचे हैं। कल्याण सिंह की कर्मस्थली अलीगढ़ के साथ ही एटा में भी कई स्थानों पर उनके जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम होंगे। हवन के साथ केक भी काटा जाएगा। इसके बाद कल्याण सिंह के आवास राज पैलेस पर पहुंचकर मिठाई बांटेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.