विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में गाजियाबाद, मेरठ व नोएडा से जुड़े एक बिल्डर की शिकायत, सख्त कार्रवाई का भरोसा

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Mon, 13 Jul 2026 12:16 PM (IST)

Janta Darshan: मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया और कहा कि जांच में बिल्डर के दोषी मिलने पर ...और पढ़ें

HighLights

  1. अपराधियों के लिए उत्तर प्रदेश में जगह नहीं, पुलिस करे सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री

  2. 'जनता दर्शन' में सुनी हर पीड़ित की समस्या, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

  3. अवैध कब्जे से जुड़े मामलों की हो सख्ती से जांच, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' किया। उन्होंने प्रदेश भर से आए हर फरियादी से मुलाकात की, उनकी शिकायत सुनी और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री को गाजियाबाद, मेरठ व नोएडा से जुड़े एक बिल्डर के खिलाफ शिकायत मिली। इस पर मुख्यमंत्री ने जांच कर कार्रवाई करने के दिए निर्देश हैं। पीड़ितों ने बताया कि बिल्डर ने एक ही फ्लैट कई लोगों को रजिस्ट्री कर दिया है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया और कहा कि जांच में बिल्डर के दोषी मिलने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाय।

अवैध कब्जा धारकों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध कब्जे से जुड़े मामले में शिकायत मिलने पर सख्ती से जांचकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। धमकी के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं है, पुलिस ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करे। सारी कार्रवाई की प्रगति से सरकार को अवगत करायें।

हर विवेचना में की जाय शीघ्रता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अवैध कब्जे से जुड़े मामले आये। पीड़ितों ने आरोपियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने फरियादियों के प्रार्थना पत्र लेकर शासन के अधिकारियों को प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। अवैध कब्जा करने व धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही अपराध व कब्जे से जुड़े मामलों की विवेचना में तेजी कर पीड़ितों को ससमय न्याय और दोषियों को दंड दिलाया जाय।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में हरियाली का महाअभियान, एक दिन में लगाए गए 35 करोड़ 13 लाख के अधिक पौधे

यह भी पढ़ें- 'नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा...', कुशीनगर से सीएम योगी का विपक्ष पर सीधा प्रहार