Move to Jagran APP

CM Yogi Adityanath ने Ayodhya को दी 1056 करोड़ की सौगात, 46 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

CM Yogi Adityanath in Ayodhya मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने अयोध्‍या में रव‍िवार को हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन पूजन क‍िया। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1056 करोड़ की 46 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

By Jagran NewsEdited By: Anurag GuptaPublished: Sun, 27 Nov 2022 04:54 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 04:54 PM (IST)
CM Yogi Adityanath ने Ayodhya को दी 1056 करोड़ की सौगात, 46 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
CM Yogi Adityanath ने कहा क‍ि अंधकार की आदी थीं पहले की सरकारें।

अयोध्या, जागरण संवाददाता। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘निष्ठावान रामभक्त’ बताया। विपक्ष पर निशाना साधने के साथ ही सीएम ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। कहा, दीपोत्सव में प्रधानमंत्री के आगमन से यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री की अयोध्या और परमात्मा राम में गहरी आस्था है। कहा, सप्तपुरियों में अग्रणी अयोध्या की पांच सौ वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भव्य राममंदिर का निर्माण प्रारंभ हो चुका है।

prime article banner

अयोध्या को विश्व का सर्वोत्तम नगर बनाने के लक्ष्य से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि पहले की सरकारें अंधकार की आदी थीं इसीलिए अयोध्या और राज्य के अनेक जिलों में बिजली नहीं आती थी। अब बिजली जाती नहीं है। अयोध्या एलइडी लाइट्स से जगमगा रही है। मुख्यमंत्री ने 1056 करोड़ की 46 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि विश्व में भारत का नाम बढ़ा है। भारत महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। सीएम ने कहाकि जिस ब्रिटेन ने दो सौ वर्षों तक भारत पर शासन किया था, उसे पिछाड़ कर भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बना है। पहले भारत में स्मार्ट सिटी की कल्पना भी नहीं थी। अब शहरों को समृद्ध किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के साथ स्मार्ट सड़कें भी बन रहीं हैं। शहरी गरीबों को आवास योजना से लाभांवित किया जा रहा है। टू लेन को फोर लेन और फोर लेन को सिक्स लेन किया जा रहा है। उन्होंने अमृत महोत्सव को गौरवमयी बताया।

कहा, तमाम लोग इस तथ्य से अनभिज्ञ हैं कि 1947 में देश स्वतंत्र हुआ तो प्रत्येक घरों पर तिरंगा लहराया था अथवा नहीं, लेकिन जब देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है तो 15 अगस्त को प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराया। अब 2047 में कैसा भारत होगा, कैसा उत्तर प्रदेश होगा और कैसी अयोध्या होगी, इस विजन के साथ कार्य हो रहे हैं। केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार रामनगरी का 30 हजार करोड़ परियोजनाओं से विकास कर रही है।

अयोध्या का आध्यात्मिक व सांस्कृतिक के साथ भौतिक विकास भी किया जा रहा है। इस अवसर पर लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर रिषिकेश उपाध्याय, अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्त, रुदौली के रामचंद्र यादव, बीकापुर के डा. अमित सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.