Move to Jagran APP

सीएम योगी ने कामनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले ख‍िलाड़‍ियों को दी बधाई, बोले- मातृ शक्तियां कर रही अद्वितीय प्रदर्शन

भारत के ख‍िलाड़‍ियों ने बर्मिंघम में Commonwealth Games 2022 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से एक के बाद एक कई मेडल पर कब्‍जे क‍िए है। भारत की बेट‍ियों ने भी राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी जीत का परचम लहराया। ऐसे में सीएम योगी ने ख‍िलाड़‍ियों को पदक जीतने पर बधाई दी है।

By Prabhapunj MishraEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 09:59 AM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 09:59 AM (IST)
सीएम योगी ने कामनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले ख‍िलाड़‍ियों को दी बधाई, बोले- मातृ शक्तियां कर रही अद्वितीय प्रदर्शन
Commonwealth Games 2022 कामनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले ख‍िलाड़‍ियों को मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने दी बधाई (फाइल फोटो)

लखनऊ, जेएनएन। Commonwealth Games 2022 बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में भारतीय ख‍िलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें मह‍िला ख‍िलाड़‍ियों ने भी अपने हुनर का जलवा द‍िखाते हुए कई पदक झटके हैं। ऐसे में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कामनवेल्थ गेम्स 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ख‍िलाड़‍ियों को बधाई दी है। इतना ही नहीं मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा क‍ि राष्ट्रमंडल खेलों में मातृ शक्तियां अद्वितीय प्रदर्शन कर रही हैं।

loksabha election banner

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा बेट‍ियों ने बर्मिंघम में क‍िया शानदार प्रदर्शन

  • Commonwealth Games 2022 में मातृ शक्तियां अद्वितीय प्रदर्शन कर रही हैं। भाविना पटेल को पैरा-टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने की अशेष बधाइयां और शुभकामनाएं। आप युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। आपको उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं!
  • कामनवेल्थ गेम्स 2022 की पैरा-टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा में सोनल पटेल जी को कांस्य पदक प्राप्त करने की हृदय से बधाई। आपके संघर्ष और लगनशीलता ने इस उपलब्धि के माध्यम से देश को गौरवभूषित किया है। आपका भविष्य स्वर्णिम हो।
  • मुख्‍यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा क‍ि रोहित और मो. हुसामुद्दीन को Commonwealth Games 2022 की बॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने की हार्दिक बधाई! आप दोनों की ये उपलब्धियां युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उज्ज्वल भविष्य हेतु ढेरों शुभकामनाएं!
  • सीएम योगी ने Commonwealth Games 2022 की कुश्ती प्रतिस्पर्धा में दीपक नेहरा को कांस्य पदक जीतने पर ट्वीट कर हार्दिक बधाई दी। उन्‍होंने कहा अपनी प्रतिभा से देश को आगे भी गौरवान्वित करते रहें और युवाओं के लिए नए-नए प्रतिमान गढ़ते रहें, इसी कामना के साथ आपके उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं! जय हिंद!
  • मुख्‍यमंत्री ने पूजा सिहाग को कुश्‍ती में मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्‍होंने कहा क‍ि कामनवेल्थ गेम्स 2022 की कुश्ती प्रतिस्पर्धा में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर पूजा सिहाग जी ने देश को गौरवान्वित किया है। आपको हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं!

कामनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। भारत ने शनिवार तक चार गोल्ड समेत कुल 14 पदक हासिल किए हैं। रवि दहिया (Ravi Dahiya), विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और नवीन (Naveen Gold Medal) ने रेसलिंग में गोल्ड हासिल किया तो पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल (Bhavina Patel) ने सुनहरा तमगा जीता है। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने सभी ख‍िलाड़ि‍यों को ट्वीट कर बाधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.