Move to Jagran APP

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक की लहर, सीएम योगी सहित अन्य दल के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Group caption Varun Singh Death News ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन का समाचार मिलते ही हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी और शौर्य को नमन किया।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 15 Dec 2021 03:31 PM (IST)Updated: Wed, 15 Dec 2021 04:53 PM (IST)
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक की लहर, सीएम योगी सहित अन्य दल के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन का समाचार मिलते ही हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई।

लखनऊ, जेएनएन। तमिलनाडु के कुन्नूर में आठ दिसंबर को हुए हेलीकाप्टर हादसे में एक मात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन हो गया है। हेलीकाप्टर क्रैश में वह एक मात्र जीवित बचे थे। इस दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत और 12 अन्य सैन्यकर्मियों की मृत्यु हो गई थी। अब एक सप्ताह बाद बुधवार को ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन का समाचार मिलते ही हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी और शौर्य को नमन किया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 'कुन्नूर में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए मां भारती के वीर सपूत, देवरिया निवासी, शौर्य चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है।मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ॐ शांति!' भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि तमिलनाडु हेलीकॉप्टर क्रैश में घायल हुए उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के गौरव ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी के उपचार के दौरान निधन की सूचना दुःखद है। यह राष्ट्र आपके सर्वोच्च बलिदान को कभी विस्मृत नहीं कर पायेगा। आपको भावभीनी श्रद्धांजलि।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी  ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 'ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि!'। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने शोक संदेश में कहा कि 'ग्रुप कैप्टन श्री वरुण सिंह जी के निधन का दुखद समाचार मिला। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। श्री वरुण सिंह जी ने देश के सामने पराक्रम एवं वीरता की अनूठी मिसाल रखी। हम उनके अतुलनीय योगदान को कभी नहीं भूलेंगे।'

Koo App
8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर जिले में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर हादसे में देवरिया निवासी ग्रुप कैप्टन श्री वरुण सिंह जी के उपचार के दौरान निधन की अत्यंत दु:खद सूचना प्राप्त हुई। अमर बलिदानी वरुण सिंह जी की वीरता और साहस को नमन है। देश के रक्षा में आपके योगदान को आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि। - Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 15 Dec 2021

Koo App
तमिलनाडु के कुन्नूर जिले में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए कैप्टन वरुण सिंह जी का आज इलाज के दौरान निधन होने का समाचार बहुत ही दुःखद है। भारत आपकी वीरता एवं साहस के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ॐ शांति ! - Satish Chandra Misra (@satishmisrabsp) 15 Dec 2021

Koo App
तमिलनाडु हेलिकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी के निधन का दु:खद समाचार मिला। राष्ट्रसेवा में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकमय परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति दें। ऊँ शांति! #स्वातीआपकेद्वार #सरोजनीनगर #मेरीविधानसभा_मेरीकर्मभूमि - Swati Singh (@bjpswatisingh) 15 Dec 2021


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.