योगी ने खुद कमान संभाल नौ मंत्रियों को सौंपा उम्मीदवारों का मतदान कराने का जिम्मा
राज्यसभा के चुनाव में सीएम योगी आदितय्नाथ ने खुद कमान संभाल नौ मंत्रियों को उम्मीदवारों का मतदान कराने का जिम्मा सौंपा।
लखनऊ (जेएनएन)। राज्यसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नौ मंत्रियों को अपने उम्मीदवारों की जिम्मेदारी सौंपी थी। पिछले कई दिनों से ये मंत्री आवंटित उम्मीदवार के लिए विधायकों के समूह को मतदान के प्रति सजग करने और उन्हें सही ढंग से मतदान कराने के लिए प्रेरित कर रहे थे। मतदान के दौरान मतगणना की उम्मीदों को लेकर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि उनकी सीटें बढ़ने जा रही हैं।
आज सुबह मंत्रियों ने अपने-अपने समूह के विधायकों को वोट डालने से पहले जारी व्हिप पर हस्ताक्षर कराए और मतदान के बाद वापस लौटने पर व्हिप वापस ले लिया। मंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सुबह सात बजे विधान भवन पहुंच गए थे और अपने कक्ष में बैठकर रणनीतिकारों को आवश्यक हिदायत दी। मुख्यमंत्री ने ग्रुप लीडर सभी नौ मंत्रियों के कक्ष में जाकर निरीक्षण किया।और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मतदान के लिए भाजपा के विधायक अपने ग्रुप लीडर संबंधित मंत्री के कक्ष में विधान भवन में पहुंचे।
मंत्री समूह को थे आवश्यक दिशा निर्देश
मंत्रियों ने आवश्यक दिशा निर्देश के बाद अपने समूह के विधायकों को मतदान के लिए भेजा। इनमें ग्रुप लिए आमंत्रित मंत्री भी थे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को हरनाथ सिंह यादव, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना को अरुण जेटली, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष उर्फ गोपाल टंडन को अनिल जैन, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को जीवीएल नरसिम्हा राव, कानून मंत्री बृजेश पाठक को कांता कर्दम, वन मंत्री दारा सिंह चौहान को विजयपाल सिंह तोमर, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को सकलदीप राजभर, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को अशोक वाजपेयी और उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को अनिल अग्रवाल को वोट कराने की जिम्मेदारी दी गई थी।