यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण नेता रामवीर उपाध्याय के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ एवं अखिलेश ने जताया दुख
Ramveer Upadhyay पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण नेता रामवीर उपाध्याय के निधन से सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ ...और पढ़ें

लखनऊ, जेएनएन। Ramveer Upadhyay उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और हाथरस जिले की सदाबहार सीट से पांच बार विधायक बनने वाले, मोदी लहर में चुनाव जीतने वाले ब्राह्मण नेता रामवीर उपाध्याय (Ramveer Upadhyay) के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई हैं।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उनके निधन पर दुख जताते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता रामवीर उपाध्याय के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति की प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कू कर कहा कि, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता रामवीर उपाध्याय का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रामवीर उपाध्याय के पर दुख जाते हुए ट्वीट कर कहा कहा कि, 'अत्यंत दुखद! उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामवीर उपाध्याय जी का निधन, अपूरणीय क्षति! शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना। दिवंगत आत्मा को शांति दें भगवान। भावभीनी श्रद्धांजलि।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी रामवीर उपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कू कर कहा कि, 'उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतृप्त परिवार एवं समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति'
