Lucknow Weather: लखनऊ में छाए रहे बादल, पढें अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में शनिवार को बारिश होने के आसार नहीं हैं। अब पांच जुलाई से एक बार फिर बादल बरस सकते हैं। बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लखनऊ, जागरण संवाददाता। यूपी के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही थी। हालांकि, शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश थम गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों के साथ-साथ आस-पास के जिलों में शनिवार को भी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा प्रदेश के दूसरे हिस्सों में बारिश की संभावना कम है।
वहीं बारिश का दौर अभी समाप्त नहीं हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक सात जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। लखनऊ की सुबह सात बजे तो धूप निकल आई लेकिन थाेेेेड़ी ही देर में आसमान में बादल छा गए। मौसम थोड़ा सुहाना हो गया है।
मौसम विभाग के मंताबिक, राजधानी लखनऊ में शनिवार को बारिश होने के आसार नहीं हैं। अब पांच जुलाई से एक बार फिर बादल बरस सकते हैं। बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 58 दर्ज किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा से संतोषजनक' श्रेणी में है।
वहीं अगले दो दिनों तक लखनऊ के आसपास के जिलों का भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में दिन के समय अधिकतर जिलों में तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा। सर्वाधिक तापमान झांसी में 37.6 डिग्री और बांदा में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान नजीबाबाद में 22.5 डिग्री सेल्सियस और मेरठ में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।