Move to Jagran APP

घड़ी की सूइयों के साथ घूमता गया समाजवादी घमासान का सियासी चक्र

सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सत्ता संघर्ष के बीच सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के चेहरे की मुस्कान फीकी रही।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 31 Dec 2016 08:15 PM (IST)Updated: Sat, 31 Dec 2016 08:22 PM (IST)
घड़ी की सूइयों के साथ घूमता गया समाजवादी घमासान का सियासी चक्र

लखनऊ (जेएनएन)। निकलते-ढलते सूरज की किरणों के साथ समाजवादी पार्टी का घमासान भी बढ़ता घटता रहा। सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सत्ता संघर्ष के बीच सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के चेहरे की मुस्कान फीकी रही।

loksabha election banner

अखिलेश-रामगोपाल की सपा में वापसी, जारी होगी प्रत्याशियों की नई सूची

  • 09.00 बजे- आजम खां सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह व के घर पहुंचे और 15 मिनट बाद अपने घर लौटे।
  • 09.30 बजे- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास पर विधायकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू।
  • 10.00 बजे- अखिलेश यादव निजी आवास से सरकारी आवास पर पहुंचे।
  • 10.15 बजे- प्रो. राम गोपाल यादव मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पहुंचे।
  • 11.15 बजे- शिवपाल सिंह यादव अपने बेटे आदित्य के साथ पार्टी आफिस पहुंचे।
  • 11.20 बजे- आजम खां दोबारा मुलायम सिंह के आवास पर पहुंचे।
  • 11.30 बजे- राज्यसभा सदस्य बेनी वर्मा समाजवादी पार्टी आफिस पहुंचे।
  • 11.40 बजे- अतीक अहमद मुलायम से मिलने उनके घर पहुंचे, चंद मिनट में ही निकल गए।
  • 11.55 बजे- मुलायम से मिलकर आजम खां सीधे अखिलेश से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे।
  • 12.15 बजे- आजम खां, अखिलेश यादव को लेकर मुलायम के घर पहुंचे।
  • 12.15 बजे: अखिलेश यादव ने मुलायम के पांव छुये, दोनों की आंखे डबडबाई।
  • 12.45 बजे- शिवपाल सिंह मुलायम सिंह के घर बुलाए गए।
  • 01.05 बजे- अखिलेश यादव और रामगोपाल का निष्कासन वापस लेने का फैसला।
  • 01.25 बजे- अखिलेश यादव मुलायम सिंह के घर से निकले।
  • 02.20 बजे- शिवपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
  • 03.00 बजे- आजम खां के घर शिवपाल समेत कई विधायक पहुंचे।
  • 04 बजे- राम गोपाल ने युवा ब्रिगेड के साथ राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा की।
  • 06 बजे- आजम खां और शिवपाल सिंह फिर मुलायम के घर पहुंचे।
एएमयू छात्रों ने दिल्ली-हावड़ा ट्रैक किया जाम, लाठीचार्ज

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.