Move to Jagran APP

भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं बल्कि चीन : मुलायम

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं बल्कि चीन है। वह पाकिस्तान के जरिए भारत को चीन घेरने की कोशिश कर रहा है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 26 Aug 2017 09:19 PM (IST)Updated: Sat, 26 Aug 2017 11:47 PM (IST)
भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं बल्कि चीन : मुलायम
भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं बल्कि चीन : मुलायम

लखनऊ (जेएनएन)। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं बल्कि चीन है। पाकिस्तान के जरिए भारत को चीन घेरने की कोशिश कर रहा है। पूर्व मंत्री भगवती सिंह के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने बख्शी का तालाब पहुंचे मुलायम ने कहा कि भगवती सिंह तो डॉ. राम मनोहर लोहिया की राह पर चलने वाले असली समाजवादी संत हैं। 

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: बाढ़, हरियाणा उपद्रव और रेल हादसों ने रोके रेलवे के कदम, कई ट्रेनें निरस्त

मुलायम सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से इतनी दिक्कत नहीं, वह तो छोटे भाई जैसा है। यह बात वह लगातार कहते आ रहे हैं। चीन का पांच हजार वर्ष पुराना इतिहास है। मुलायम ने कहा जब वह रक्षा मंत्री थे तो चीन ने भारत की चार सौ मीटर सीमा में अपने निशान लगा दिये थे। जवाब में चीन की सीमा के चार किलोमीटर अंदर घुसकर निशान लगाए गए थे। उन्होंने कहा देश की सुरक्षा के लिये हम सब एक हैं। संघर्ष के दिनों में हमेशा मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले, इसलिये हम भी हमेशा उनके साथ हैं। भगवती सिंह ने मुलायम के साथ ही जन्मदिन का केक काटा। समारोह से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जाने के बाद पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव कार्यक्रम में पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.