विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का छह माह बढ़ेगा कार्यकाल, केन्‍द्र को भेजा गया पत्र, आज आ सकता है आदेश

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Fri, 30 Dec 2022 07:57 AM (IST)

यूपी की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल बढ़ाने के संबंध में केन्‍द्र सरकार को ...और पढ़ें

UP News: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का छह माह बढ़ेगा कार्यकाल
UP News: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का छह माह बढ़ेगा कार्यकाल

लखनऊ, राज्‍य ब्‍यूरो। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल छह माह और बढ़ेगा। राज्य सरकार ने उनका कार्यकाल बढ़ाने के लिए केंद्र को पत्र भेज दिया है। संभावना जतायी जा रही है कि उनका कार्यकाल बढ़ाये जाने का आदेश शुक्रवार को जारी हो सकता है।

उत्तर प्रदेश काडर के 1984 बैच के आइएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्र केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव पद से पिछले वर्ष रिटायर हुए थे। केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें पिछले वर्ष 30 दिसंबर को प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया था। मुख्य सचिव के रूप में उनका कार्यकाल एक वर्ष था। यह अवधि समाप्त होने से पहले ही राज्य सरकार ने उनका कार्यकाल बढ़ाये जाने के लिए केंद्र को अनुरोध पत्र भेज दिया है।

राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि अगले वर्ष फरवरी में लखनऊ में प्रस्तावित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 और जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों के दृष्टिगत उनका कार्यकाल बढ़ाया जाना उचित होगा। गौरतलब है कि इससे पहले बतौर मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय का कार्यकाल भी बढ़ाया गया था।