Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- प्रवासी भारतीयों ने जीवन मूल्यों को बनाया विश्व का ब्रांड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 से प्रभावित हुईं आर्थिक गतिविधियों की तेजी से बहाली के लिए प्रतिबद्ध है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 01:00 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 06:10 AM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- प्रवासी भारतीयों ने जीवन मूल्यों को बनाया विश्व का ब्रांड
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- प्रवासी भारतीयों ने जीवन मूल्यों को बनाया विश्व का ब्रांड

लखनऊ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में विकास की अनंत संभावनाएं हैं। प्रवासी भारतीयों की विशेषज्ञता और अनुभव के माध्यम से इन्हें साकार किया जा सकता है। प्रवासी भारतीयों से प्रदेश के विकास में रचनात्मक योगदान का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी प्रतिभा, परिश्रम व उद्यमिता से प्रवासी भारतीयों ने उनके निवास के देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया है। भारतीयता के आदर्शों के प्रति प्रवासी भारतीयों की प्रतिबद्धता ने भारतीय जीवन मूल्यों को विश्व में एक ब्रांड के रूप में स्थापित किया है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने सरकारी आवास से वर्चुअल संवाद इंडिया ग्लोबल वीक 2020 में विचार रख रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 से प्रभावित हुईं आर्थिक गतिविधियों की तेजी से बहाली के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में उद्यमिता के लिए सक्षम और अनुकूल वातावरण तैयार करना प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समय से लिए गए निर्णयों के परिणामस्वरूप भारत वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस दौर में सुरक्षित स्थिति में है। योगी ने कहा कि उप्र भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य है। राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में प्रदेश का योगदान लगभग आठ फीसद है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां देश की लगभग 17 फीसद जनसंख्या निवास करती है। 23 करोड़ से अधिक की जनसंख्या और सबसे विशाल जनशक्ति के आधार के साथ प्रदेश, भारत का सबसे बड़ा बाजार है। राज्य की 56 फीसद जनसंख्या कामकाजी आयु वर्ग में है। प्रदेश सरकार इस विशाल डेमोग्राफिक डिविडेंड का कौशल विकास करते हुए इसका उपयोग प्रदेश के औद्योगिक विकास में करने के लिए कदम उठा रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड 19 से बचाव, उपचार, संकट काल में श्रमिक-कामगार, गरीब, असहाय, किसान की मदद सहित औद्योगिक विकास के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी भी साझा की। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और आधारभूत सुविधाओं की दिशा में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ ङ्क्षसह, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.