Move to Jagran APP

यूपी सरकार के दो साल : उप्र की कानून-व्यवस्था आज पूरे देश में बन चुकी है नजीर : योगी

उत्तर प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूरे होने में हम अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आपके सामने आए हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 11:02 AM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 09:22 AM (IST)
यूपी सरकार के दो साल : उप्र की कानून-व्यवस्था आज पूरे देश में बन चुकी है नजीर  : योगी
यूपी सरकार के दो साल : उप्र की कानून-व्यवस्था आज पूरे देश में बन चुकी है नजीर : योगी

लखनऊ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर अपनी उपलब्धियां गिनाने के साथ कांग्रेस, बसपा और सपा पर जमकर हमला बोले। योगी ने कहा कि आजादी के बाद प्रदेश की सत्ता पर सर्वाधिक समय तक कांग्रेस ही रही। इसने एक संभावनाओं वाले प्रदेश को 'बीमारू' राज्य बना दिया। बेहतरी की उम्मीद में जनता ने बारी-बारी से सपा, बसपा को क्रमश: चार और तीन बार सत्ता सौंपी, पर इनके समय में सत्ता के संरक्षण में प्रदेश अराजकता, लूट-खसोट और भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया।

loksabha election banner

मंगलवार को भाजपा मुख्यालय पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन चुनौतियों के बीच मिली सत्ता के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अध्यक्ष अमित शाह के मार्ग निर्देशन और सरकार एवं संगठन की टीम वर्क से हम प्रदेश के बारे में लोगों की धारणा बदलने में सफल रहे। योगी ने जब हमें सरकार मिली तो बदहाल किसान आत्महत्या को विवश थे। अलग-अलग क्षेत्रों लूटने की होड़ मची थी। अपराध और दंगे प्रदेश की पहचान बने थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उप्र की कानून-व्यवस्था आज पूरे देश में नजीर बन चुकी है। कैराना, कांधला से पलायन करने वाले लौट आए। प्रदेश में हर तरह के अपराध घटे हैं। बसपा और सपा के गठबंधन पर कहा कि केर-बेर का यह संग निभने वाला नहीं है।

बेहतर होता गंगा यात्रा में राहुल को भी साथ ले लेतीं प्रियंका

प्रियंका वाड्रा की 'गंगा यात्रा' पर योगी ने कहा कि गंगा को अविरल एवं निर्मल बनाने का जो कार्य उनकी चार पीढ़ियां नहीं कर सकीं वह प्रधानमंत्री मोदी की 'नमामि गंगे परियोजना' के तहत पांच वर्ष में कर दिखाया। प्रियंका ने खुद साबित किया कि अब गंगाजल आचमन लायक है। बेहतर होता कि वह साथ में राहुल और सपा-बसपा के अपने मित्रों को भी साथ लेकर जातीं। भाजपा का विकास तब सबको समझ में आता।

लूट-खसोट करने वालों को ही कम दिखती है किसान सम्मान निधि

किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल लघु-सीमांत किसानों को मिलने वाले 6000 रुपये को किसानों को रामबाण बताते हुए योगी ने कहा कि इसे वही लोग कम कहेंगे जिनकी पहचान ही लूट-खसोट और भ्रष्टाचार रही है। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज के सफलतम कुंभ, अयोध्या के दीपोत्सव, बरसाना की होली, वाराणसी की गंगा आरती और देव दीपावली की भी चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डॉ. दिनेश शर्मा, विद्या सागर सोनकर, मनीष दीक्षित और संजय राय आदि मौजूद थे। सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने योगी को बधाई दी और सरकार की सराहना की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.