Move to Jagran APP

प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, सुरक्षित सफर के लिए 25 एसी पिंक बसें

निर्भया योजना के तहत प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सुरक्षित सफर का तोहफा देते हुए 25 एसी पिंक बसों की शुरुआत कर दी है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 08:38 AM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 06:26 PM (IST)
प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, सुरक्षित सफर के लिए 25 एसी पिंक बसें
प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, सुरक्षित सफर के लिए 25 एसी पिंक बसें

लखनऊ, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सुरक्षित सफर का तोहफा देते हुए 25 एसी पिंक बसों की शुरुआत कर दी है। निर्भया योजना के तहत इसे शुरू किया गया है। चार स्लीपर बर्थ कोच भी चलाए गए हैं। इनमें सीट बुकिंग के वक्त महिला सुरक्षा का खासा ख्याल रखा गया है। इसके अलावा दस एसी जनरथ, 40 इंटरसेप्टर और ट्रायल पर चले रहे परिवहन विभाग के ऑनलाइन प्रदूषण जांच केंद्र, फिटनेस सेंटर और नीलामी योजना को प्रदेश में लागू कर दिया गया है। बीस स्टेशनों का लोकापर्ण और 17 का शिलान्यास किया गया।

loksabha election banner

मार्ग                     दूरी (किमी.)   किराया (रुपये)   प्रस्थान का समय
कानपुर-गाजीपुर      570               730                 19:15
वाराणसी-लखनऊ    322                517                 07:00
प्रयागराज-लखनऊ   208              334                 16:45
हल्द्वानी-लखनऊ       369              594                 22:00
लखनऊ-झांसी           336             545                 17:00
लखनऊ-आगरा         351             597                 19:30
लखनऊ-हरिद्वार        532             858                 19:00
लखनऊ-दिल्ली         523             901                 16:00

रूट बदला, जयपुर नहीं अब गुरुग्राम तक जाएगी स्लीपर कोच
लखनऊ से जयपुर जाने वाली स्लीपर कोच का रूट बदल गया है। अब एसी बर्थ कोच आलमबाग टर्मिनल से गुरुग्राम जाएगी।
इन मार्ग पर चलेंगे स्लीपर कोच
मार्ग का नाम-दूरी(किमी.)-   किराया(रुपये)-प्रस्थान का समय
लखनऊ-आईएसबीटी आगरा, गुरुग्राम-वाया आगरा एक्सप्रेस वे-560-1286-22:00
गोरखपुर-वाया लखनऊ आनंद विहार-833-1866-22:50(आलमबाग)

स्लीपर कोच की खूबियां
स्लीपर कोच पूर्णतय: लग्जरी होगा। ज्यादा जगह है। वातानुकूलित होगा। इसमें बीस बर्थ डबल और दस सिंगल होंगी। कुल तीस बर्थ स्लीपर कोच में होंगी। स्लीपर में भी महिला सुरक्षा का ख्याल रखा गया है। अगर स्लीपर में महिला अकेले सफर कर रही है तो उन्हें प्राथमिकता के तौर पर सिंगल बर्थ ही अलॉट की जाएगी। जरूरत पडऩे पर बर्थ में उनकी सहमति के आधार पर बदलाव भी किया जा सकता है।

महिला पिंक बस की खूबियां
पूर्णतय: वातानुकूलित, पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरा, व्यवस्था यूपी 100 से जुड़ी होगी।

इस तरह कार्य करेगा पैनिक बटन
खुद को असुरक्षित महसूस करने पर  महिला पैनिक बटन का इस्तेमाल करेगी। पैनिक बटन दबाते ही रोटेटिंग कैमरा सीधे यात्री की तरफ घूमकर फोकस हो जाएगा। चित्र सुरक्षित होने शुरू हो जाएंगे। यूपी 100 पर अलर्ट जाएगा। चंद पलों में ही यह डायल 100 तक पहुंच जाएगा। उसके बाद इंटरसेप्टर और पुलिस को त्वरित सूचना मिलेगी और कुछ देर में दल एक्टिव हो जाएंगे। इंटरसेप्टर और मुख्यालय में बने कंट्रोलरूम तक आ जाएगा।

एंबुलेंस का भी लाभ ले सकेंगी महिला यात्री
पैनिक बटन सिर्फ असुरक्षा, छेड़छाड़, आपात स्थिति, आग लगने और लूटपाट आदि घटनाओं के लिए ही नहीं है बल्कि आवश्यकता पडऩे पर गंभीर परिस्थिति में महिला एंबुलेंस सुविधा का भी लाभ ले सकेगी। यूपी सौ से जुड़ी करीब आधा दर्जन सेवाओं में एंबुलेंस सुविधा भी है।

बेवजह इस्तेमाल किया तो देना होगा 200 रुपये जुर्माना
पिंक बस में लगे पैनिक बटन का बेवजह इस्तेमाल किए जाने पर महिला यात्री को दो सौ रुपया जुर्माने के रूप में देना पड़ेगा। इस सिलसिले में बस में बाकायदा नोटिस भी चस्पा कर दी गई है।

40 इंटरसेप्टर
पिंक सेवाओं से 40 इंंटरसेप्टर सीधे कनेक्ट किए जाएंगे। इन्हें जल्द ही यूपी 100 से जोड़ दिया जाएगा। तकनीकी सुविधाओं से लैस कर इनका उपयोग भी आपात स्थिति में मददगार के रूप में किया जाएगा।

ये योजनाएं भी हुर्इं शुरू

  • ऑनलाइन वाहन प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र का मंडलीय मुख्यालय एवं एनसीआर के जिलों में शुरुआत।
  • ऑनलाइन वीआईपी नंबर की नीलामी
  • वाहनों के ऑनलाइन फिटनेस की शुरुआत।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.