Move to Jagran APP

बाल सुपोषण उत्सव : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दुलराते ही उभर आई नन्हीं आंखों में चमक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोषण माह का शुभारंभ करते हुए बच्चों को पौष्टिक आहार दिया और फिर जब उन्हें दुलराया भी।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 07:23 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 07:18 AM (IST)
बाल सुपोषण उत्सव : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दुलराते ही उभर आई नन्हीं आंखों में चमक
बाल सुपोषण उत्सव : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दुलराते ही उभर आई नन्हीं आंखों में चमक

लखनऊ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर रविवार को आयोजित बाल सुपोषण उत्सव में शामिल बच्चों, माताओं और किशोरियों की खुशी देखने लायक थी। योगी भी अपने बीच बच्चों को पाकर खुश थे। पोषण माह का शुभारंभ करते हुए उन्होंने बच्चों को पौष्टिक आहार दिया और फिर जब उन्हें दुलराया तो नन्हीं आंखों में चमक उभर आई।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री आवास में इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ। मानो नए भविष्य के सितारे जगमग हो रहे हों। सभागार में अपनी माताओं के साथ बच्चे कतारबद्ध बैठे थे। राम गोपाल की पुत्री रजनी, संतोष केवट की बेटी प्रीति, कासिम की बेटी खातिजा, सलमान के पुत्र असद, योगेंद्र कश्यप के पुत्र राज कश्यप, प्रिंस के पुत्र अनंत और प्रवीण की पुत्री अक्षरा समेत कुल 40 बच्चे थे जिन्हें बारी-बारी से योगी ने सहजन की दाल, सहजन के पराठे, मल्टी ग्रेन गुड़ के लड्डू, खिचड़ी और तहरी परोसी।

इसी कतार में राजधानी के फैजुल्लागंज मोहल्ला का सवा तीन वर्ष का वर्चस्व गुप्ता भी अपनी मां रश्मि गुप्ता के साथ बैठा था। वर्चस्व ने योगी को देखते ही खड़े होकर हाथ जोड़ लिए। योगी ने बच्चे के सिर पर हाथ फेरा और सराहना भी की। योगी बच्चों को सेहतमंद बनाने के साथ संस्कार की भी नई सीख दे रहे थे। वह किसी के सिर पर हाथ फेरते और किसी को कुछ सिखाते। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को बैग, कलङ्क्षरग बुक, टिफिन तथा महिलाओं व बालिकाओं को सुपोषण पोटली दी गई।

किशोरियों को दी पोषण पोटली

मुख्यमंत्री ने 11 से 14 वर्ष की किशोरियों को पोषण पोटली बांटी। यह किशोरियां स्कूल नहीं जाती हैं। इनके जीवन में शिक्षा की मशाल जलाने के लिए भी योगी ने प्रेरणा दी। कुमारी शशि, विनीता, लुशनुमा और काशिपा के चेहरे पर मुख्यमंत्री से मिलने की खुशी साफ दिख रही थी।

अनाया तिवारी को दी जन्मदिन की शुभकामना

बच्ची अनाया तिवारी का रविवार को जन्मदिन था। योगी ने उसे जन्मदिन की शुभकामना दी और गोद में लेकर केक काटा। अनाया और उसके माता-पिता के लिए यह पल यादगार बन गया।

अन्नप्राशन का विशेष आयोजन

मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के लिए अन्नप्राशन का भी विशेष आयोजन हुआ। उनके हाथों से पहली बार अन्न चखने का अवसर मिला छह से सात माह के सौम्या, किशन, अनायजा और जायरा को। सीएम ने इन्हें खीर, पतली खिचड़ी, ऊपरी पूरक आहार खिलाया।

गोद भराई में पौष्टिक आहार की थाल

गोद भराई की रस्म भी पूरी की गई। चमकदार चादर ओढ़े, फूलों की माला पहनी गर्भवती महिलाओं को मुख्यमंत्री ने पौष्टिक आहार से भरी थाल भेंट की। मुख्यमंत्री के हाथों से थाल पाकर सुमित्रा, उर्मिला, सबीना और लता की आंखों से खुशी के आंसू छलक आए।

चार चरणों में मनेगा पोषण माह

एक से 30 सितंबर तक चलने वाला पोषण माह चार चरणों में चलेगा। पहले सप्ताह में पुरुष भागीदारी, दूसरे में किशोरी सप्ताह, तीसरे में बाल सप्ताह और चौथे हफ्ते को माता सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।

यथार्थ ऐप का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने यथार्थ ऐप का शुभारंभ किया। यह ऐप पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से बनाया गया है। इसके जरिये बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों के क्षेत्रीय भ्रमण की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.