Move to Jagran APP

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर चलाए शब्दबाण, बोले- नेता क्वारंटाइन और आइसोलेशन में कार्यकर्ता

सीएम योगी ने कहा अयोध्या विवाद पर फैसला आने से पहले कुछ लोग कोर्ट में शपथपत्र देते थे कि हल नहीं होना चाहिए। जब ये सत्ता में थे तो कहते थे राम और कृष्ण मिथक हैं। वही लोग आज कहते हैं कि हम भगवान राम और कृष्ण को मानते हैं।

By Umesh Kumar TiwariEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 11:39 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 07:45 AM (IST)
सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर चलाए शब्दबाण, बोले- नेता क्वारंटाइन और आइसोलेशन में कार्यकर्ता
भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर करारा तंज किया।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। कोरोना प्रबंधन के सफलतम मॉडल का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और भाजपा संगठन से मिले सहयोग को देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर करारा तंज किया। यह कहते हुए कि जब से कोरोना आया है, दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं के बयान आप सुनते होंगे। उत्तर प्रदेश में कोरोना का पहला केस मार्च के पहले हफ्ते में आया था, लेकिन साढ़े दस महीने बीतने के बाद भी कई दलों के नेता अब भी क्वारंटाइन हैं। वे घर से बाहर नहीं निकलते, सिर्फ ट्वीट करते हैं। जब नेता क्वारंटाइन हैं तो इन दलों के कार्यकर्ता स्वाभाविक रूप से आइसोलेशन में होंगे। 

prime article banner

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2003 से 2017 तक उत्तर प्रदेश में क्या कुछ नहीं होता था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उत्तर प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 39 लाख लोगों को मकान मुहैया कराये जा चुके हैं या बनाये जा रहे हैं। यह काम पहले भी हो सकता था।

राम और कृष्ण को मिथक बताने वाले आज उन्हें मान रहे : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पिछले साल नौ नवंबर को अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले कुछ लोग कोर्ट में शपथपत्र देते थे कि विवाद का हल नहीं होना चाहिए और इस मुकदमे को लंबा खिंचना चाहिए। जब यह लोग सत्ता में थे तो कहते थे कि राम और कृष्ण मिथक हैं। कुछ तो यह भी कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। यही लोग आज कहते हैं कि हम भगवान राम और कृष्ण को मानते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले जो लोग अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सवाल करते थे, आज उनके सामने भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

एके-47 लेकर घूमने वालों पर चल रहा योगी सरकार का बुलडोजर : भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर करारा हमला बोलने के साथ प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा-बसपा सरकारों को भी घेरा। यह कहते हुए कि उनके राज में प्रदेश में सत्ता पर काबिज परिवार देश को लूटते थे। तब प्रदेश में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं होती थीं लेकिन एके-47 लेकर घूमने वालों पर अब योगी सरकार का बुलडोजर चल रहा है।

यह भी पढ़ें : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- पीएम मोदी के अच्छे काम आगे बढ़ा रहे सीएम योगी

यह भी पढ़ें : यूपी में चुनावी तैयारी के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिया माइक्रो मैनेजमेंट का मंत्र, बोले- पार्टी हित सर्वोपरि


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.