Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने लगाया मरहम, बहराइच में बांटा राशन व आवास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर 2. 28 बजे राजीचौराहा स्थित हेलीपैड स्थल पर पहुंचा। भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री की आगवानी की। यहां से वे स्टाफ कार से मंच स्थल पर पहुंचे।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 04:48 PM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 04:48 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने लगाया मरहम, बहराइच में बांटा राशन व आवास
छह कटान पीड़ितों को सौंपा अहेतुक सहयता राशि का डेमो चेक।

बहराइच, जागरण संवाददाता। सुबह से ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आसपास के गांवों के ग्रामीणों का जुटना शुरू हो गया। दोपहर की चिलचिलाती धूप लोगों के हौसले के आगे फीकी दिखाई दी। यहां पहुंचे मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को बाढ़ व कटान पीड़ितों को राशन, अहेतुक सहायता राशि का चेक व आवास की चाभी सौंप उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों भाजपा नीतियों को गिनाकर ग्रामीणों को साधने की पुरजोर कोशिश की।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर 2. 28 बजे राजीचौराहा स्थित हेलीपैड स्थल पर पहुंचा। भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री की आगवानी की। यहां से वे स्टाफ कार से मंच स्थल पर पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को पचदेवरी के 250 बाढ़ पीड़ितों को राशन किट का वितरण किया। तिकुरी के कटान पीड़ित रामनरेश, तेजराम, सुरेश, अनीता, संवारा, महेश कुमार को 95 हजार का अहेतुक सहायता राशि का डेमो चेक सौंपा। मुख्यमंत्री आवास कर लाभार्थी पचदेवरी निवासी विनीत व चक्कर को आवास की चाभी सौंपी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह बलहा विधायक सरोज सोनकर भाजपा जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे अधिकारी : मख्यमंत्री के आगमन पर कोई कोर कसर न बचे इसके लिए अधिकारी अंतिम समय तक पसीना बहाते नजर आए। लाभार्थियों को कुर्सी पर बैठाने, सुरक्षा व्यवस्था, छूटने समेत विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे रहे। इस मौके पर सीडीओ कविता मीना एसपी सुजाता सिंह एडीएम जयचंद पांडेय, डीडीओ राजेश कुमार मिश्र डीपीआरओ उमाकांत पांडेय पीडी अनिल सिंह, सीवीओ बलवंत सिंह एएसपी अशोक कुमार तहसीलदार डॉ. सुनील कुमार नायब तहसीलदार विपुल सिंह बीडीओ वीरेंद्र यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बाढ़ व कटान पीड़ितों की दूसरी बार सुधि लेने पहुंचे मुख्यमंत्री : साढ़े चार वर्ष के भाजपा के कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महसी के बाढ़ व कटान पीड़ितों से मिलने व उनकी सुधि लेने का यह दूसरा मौका रहा है। इससे पहले वे वर्ष 2017 में एरिया में आए थी। यहां पर मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में बाढ़ व कटान पीड़ितों को राशन, सहायता राशि का चेक व देकर लोगों की मदद की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.