छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिता ने कांग्रेस को घेरा, कहा-ब्राह्मणवादी लोगों की पत्नियों को टिकट देंगी प्रियंका
आम जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड के चेयरमैन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ने कहा कि हम ब्राह्मणवाद का खात्मा करेंगे और शोषित लोगों के लिए अपनी आवाज उठाएंगे। पिछड़े और दलितों को सामाजिक न्याय मिले यही हमारा मिशन है।
लखनऊ, जेएनएन। प्रदेश में सभी विधान सभा सीटों पर आम जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी। पार्टी के संसदीय बोर्ड के चेयरमैन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ने कहा कि हम ब्राह्मणवाद का खात्मा करेंगे और शोषित लोगों के लिए अपनी आवाज उठाएंगे। पिछड़े और दलितों को सामाजिक न्याय मिले यही हमारा मिशन है। हमारी पार्टी किसी भी ब्राह्मण को टिकट नहीं देगी। भाजपा सबसे बड़ी ब्राह्मण वादी पार्टी है और जो विपक्ष में है खासकर समाजवादी पार्टी और बसपा भी ब्राह्मण हित की बात करती है। मनुवाद को बढ़ावा दे रहे हैं हम उसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं ब्राह्मणवाद के खिलाफ हूं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल बुधवार को राजधानी में आम जनता पार्टी (इंडिया) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। दारुलशफा में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और पार्टी के संसदीय बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सत्ताधारी दल भाजपा के साथ-साथ विपक्षी पार्टियों कांग्रेस, सपा और बसपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उप्र के विधान सभा चुनाव में वह ब्राह्मणवादी सोच के खिलाफ झंडा बुलंद करेंगे। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिए जाने की घोषणा पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रियंका के पास इतनी महिलाओं की लिस्ट नहीं है। वह टिकट देंगी भी तो ब्राह्मणवादी सोच रखने वाले लोगों की पत्नियों को टिकट देंगी।
मेरे बेटे भूपेश बघेल को यूपी विधान सभा चुनाव का प्रभारी कुर्मी वोटों को हासिल करने के लिए बनाया गया है। प्रदेश में पिछड़े व दलितों के साथ अन्याय हुआ है। हम उन्हें हक दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि भाई पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी ब्राह्मïणों को टिकट नहीं देगी। सभी 403 सीटों पर हम प्रत्याशी उतारेंगे।कहा, काम का बटवारा के हिसाब से ब्राह्मण ने बटवारा किया। खेत में हम काम करें और वो मौज करें। नेपाल, छत्तीसगढ़, वेस्ट बंगाल सभी जगह यही हाल है। यह विदेश से आए। कहा, प्रियंका गांधी वाड्रा 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की बात कर रही हैं लेकिन उनके पास लिस्ट नहीं है। वह ब्राह्मणवादी लोगों की पत्नियों को टिकट देंगी। हम पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को एकजुट करके आगे बढ़ेंगे।