Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Update: आगरा-बरेली में तेज हवा संग बारिश के आसार, गोरखपुर में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, जानिए आज यूपी के मौसम का हाल

    Updated: Sun, 12 May 2024 07:36 AM (IST)

    UP Weather Update यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। वहीं कई जिलों में रविवार को तेज हवा संग बारिश के आसार हैं। 13 मई तक लगातार गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं।

    Hero Image
    13 मई तक लगातार गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार है।

     डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। (UP Weather Update) उमस भरी गर्मी में मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। वहीं रविवार को भी गोरखपुर सहित अन्‍य जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं। 13 मई तक लगातार गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा: चलेगी तेज हवा, गरज के साथ पड़ सकती हैं बौछार

    आगरा में मौसम ने शनिवार को अलग-अलग रंग दिखाए। सुबह पांच बजे तेज हवा चलने लगी। दोपहर में बादल छाए तो शाम को फिर धूप निकली। मौसम विभाग ने रविवार को तेज हवा या गरज के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।

    शनिवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को तेज हवा चलेगी। गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

    इसे भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में 10 साल तक कोई विभाग नहीं खोद सकेगा सड़क, निर्माण से पहले ही पूरा करना होगा यह सब काम

    बरेली में एक एमएम वर्षा ने दी राहत

    बरेली में शनिवार सुबह अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। काली घटाएं छाने लगी, ठंडी हवाओं ने बहना शुरू कर दिया। एक तरफ सुहाना मौसम तो दूसरी ओर बादलों की तेज गड़गड़ाहट और चमक ने तेज तूफान का संकेत भी दिया। देखते ही देखते बूंदाबांदी शुरू हो गई, हालांकि वर्षा महज एक एमएम ही हुई। लेकिन तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। इस तरह का मौसम रविवार और सोमवार को भी होगा। हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान हैं। सोमवार के बाद मौसम साफ होने की पूरी संभावना हैं।

    गोरखपुर में पारा 40 पार

    गोरखपुर में गर्मी से राहत के साथ मई की शुरुआत तो हो गई है लेकिन अंत ऐसा नहीं होगा। पहले पखवारे में मिली राहत की कसर गर्मी दूसरे पखवारे में निकालेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 मई से एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगी और पारा फिर से 40 के पार पहुंचाएगी। पर इसमें अभी दो दिन का समय है क्योंकि मौसम विभाग और मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार रविवार व सोमवार को गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा के आसार हैं। इससे पहले आंधी के स्वरूप वाली तेज रफ्तार हवा भी चल सकती है।

    इसे भी पढ़ें-सेना की ढाई एकड़ जमीन में बनेगा हनुमान मंदिर कॉरिडोर, पूरा खर्च जानकर हो जाएंगे हैरान

    सुबह 10 बजे 35 और तीन बजे तक 39 पर पहुंचेगा पारा

    कानपुर में पूरब और पश्चिम से आ रही नम हवा और बादलों की वजह से सोमवार को शहर के मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है लेकिन मतदान के लिए सुबह दस बजे तक मतदान केंद्रों पर पहुंचना समझदारी भरा फैसला हो सकता है।

    सोमवार को सुबह से तापमान बढने का सिलसिला शुरू होगा जो दोपहर में चरम पर होगा। शाम चार बजे से तापमान में कमी आएगी लेकिन सुबह दस बजे का 35 डिग्री तापमान पूरे दिन दोबारा नहीं मिलेगा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही हवा और नमी की वजह से शहर में हल्के -मध्यम बादल तीन दिन से छाए हुए हैं।

    मौसम का यही अंदाज दो दिन और बना रहेगा। रविवार को हल्की वर्षा की भी संभावना बनी हुई है लेकिन सोमवार को दिन में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है।

    करवट लेने लगा मौसम, चली धूलभरी आंधी

    अंबेडकरनगर में मौसम धीरे-धीरे करवट बदलने लगा है। शनिवार को दोपहर बाद अचानक हवा तेज हुई और धूलभरी आंधी से कुछ देर के लिए जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगभग आधे घंटे तक हवा की गति ऐसे रही। आंधी थमने के बाद यातायात सुचारू हुआ। कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया अभी गर्मी से खास राहत मिलने के आसार नहीं है। आगामी 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावनाएं हैं।

    मेरठ में मौसम विभाग के अनुसार हल्के बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। बागपत के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। हवा की तीव्रता 10 से 15 किमी प्रति घंटा से अधिक रहेगी। बुलंदशहर में आज बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिम विक्षोभ के चलते तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

    सुबह बरसे मेघ, लुढ़का तापमान

    वाराणसी में एक सप्ताह से लगातार मौसम बदल रहा है। शनिवार को सुबह गरज के साथ बारिश हो गई, इसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई। हालांकि दोपहर बाद तापमान फिर से चढ़ने लगा। अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि दो दिनों तक आसमान में बादल छाये रह सकते हैं।