Move to Jagran APP

लखनऊ में आजादी के अमृत महोत्सव का होगा जश्न, साढ़े चार लाख घरों में लहराएगा तिरंगा

लखनऊ में आजादी के महोत्सव के जश्न की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। यहां करीब साढ़े चार लाख घरों में तिरंगा लहराने की तैयारी है। 11 से 17 अगस्त तक घर घर तिरंगा अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों को तिरंगा लाइटों से भी सजाया जाएगा।

By Vikas MishraEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 08:02 AM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 08:02 AM (IST)
लखनऊ में आजादी के अमृत महोत्सव का होगा जश्न, साढ़े चार लाख घरों में लहराएगा तिरंगा
नगर निगम इस अभियान की शुरुआत 11 अगस्त को अमीनाबाद के ऐतिहासिक झंडेवाला पार्क से करेगा।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान में लखनऊ नगर निगम सीमा में भी साढ़े चार लाख तिरंगा घरों पर लहराते दिखेंगे। इसमे नगर निगम दो लाख झंडों का इंतजाम करेगा, जबकि अन्य विभागों को भी झंडे उपलब्ध कराने का जिम्मा दिया गया है। 11 से 17 अगस्त तक घर घर तिरंगा अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों को तिरंगा लाइटों से भी सजाया जाएगा। नगर निगम इस अभियान की शुरुआत 11 अगस्त को अमीनाबाद के ऐतिहासिक झंडेवाला पार्क से करेगा। इस पार्क में आजादी से पहले ही तिरंगा लहरा दिया गया था और अंग्रेजी सैनिकों से क्रांतिकारियों का मुकाबला भी हुआ था। 

loksabha election banner

इस पार्क में ही झंडारोहण करने के बाद हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत होगी। नगर निगम सभी 110 वार्डों में दो लाख झंडे उपलब्ध कराएगा, इसमे नगर निगम के जोनल अधिकारी, पार्षद और स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। इसी तरह शहर के सभी प्रमुख चौराहों को तिरंगा लाइटों से सजाया जाएगा। नगर निगम के कभी कार्यालयों में भी तिरंगा फहराया जाएगा। महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि हर घर तिरंगा योजना में सफाई कर्मचारियों द्वारा भी लोगों को तिरंगा झंडा वितरित किया जाएगा और सफाई कर्मी लोगों से घरों पर तिरंगा फहराने की अपील करेंगे।

इसी तरह सभी बाजारों की सभी दुकानों में तिरंगा फहराने के लिए जोनल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जो अपने क्षेत्रों में पडऩे वाली बाजारों में व्यापार मंडलों से संपर्क कर तिरंगा फहराने की योजना तैयार करेंगे। महापौर में बताया कि अब आप घर पर 24 घंटे तिरंगा फहरा सकते हैं। पहले ऐसा नहीं कर सकते थे। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने फ्लैग कोड 2002 के कुछ नियमों में बदलाव किया है, इसके बाद अब इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को दिन और रात, दोनों समय फहराया जा सकता है। पहले तिरंगा सिर्फ सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराया जा सकता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.