उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म: सीबीआई को शशि सिंह की चार दिन की रिमांड मिली
सीबीआई ने कल शाम को शशि सिंह को उन्नाव के माखी गांव से गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीबीआई की टीम शशि सिंह को लखनऊ लेकर आ गई थी।
लखनऊ (जेएनएन)। सामूहिक दुष्कर्म तथा पीडि़ता के पिता की जेल की हत्या के मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के साथ नामजद शशि सिंह की चार दिन की रिमांड मिली है। शशि सिंह को आज सीबीआई ने लखनऊ में सीबीआई कोर्ट में पेश किया था।
उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म मामले में आज सीबीआई कोर्ट ने शशि सिंह को चार दिन की रिमांड पर भेजा। अब सीबीआई शशि सिंह को 19 अप्रैल को शशि सिंह को सुबह दस बजे कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले उन्नाव के बेहद चर्चित सामूहिक दुष्कर्म तथा पीडि़ता के पिता की हत्या के मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के साथ नामजद महिला शशि सिंह को आज सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया। सेंगर की सात दिन की रिमांड मिलने के बाद अब सीबीआई शशि सिंह की भी कम से कम सात दिन की रिमांड मांगेगी।
सीबीआई ने कल शाम को शशि सिंह को उन्नाव के माखी गांव से गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीबीआई की टीम शशि सिंह को लखनऊ लेकर आ गई थी। सीबीआई ने आज दिन में शशि सिंह और आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को आमने-सामने बैठका पूछताछ की। अगर शशि सिंह की रिमांड मिल जाती है तो जांच कर रही टीम आज ही उसे भी उन्नाव ले जा सकती है।
सीबीआई ने शनिवार को देर शाम ही शशि सिंह को हिरासत में लिया था। इसके बाद लंबी पूछताछ के बाद उसे आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई के मुताबिक, गिरफ्तार की गई महिला शशि सिंह उन्नाव के केस में आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर की सहयोगी रही है। सीबीआई ने बताया कि दुष्कर्म पीडि़ता से पूछताछ के बाद शशि सिंह पर लगे गंभीर आरोपों के आधार पर शशि को गिरफ्तार किया गया। पीडि़ता का आरोप है कि यही महिला घटना वाले दिन उसे उन्नाव के बांगरमऊ से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के घर ले गई थी।