Move to Jagran APP

By Election in UP 2022: उप चुनाव में मंत्रियों को भी मोर्चे पर लगाएगी भारतीय जनता पार्टी, नाम भी तय

By Election in UP 2022 in Three Constituencies भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की तीनों चुनाव क्षेत्र में लगातार सभा का कार्यक्रम तय करने के साथ ही अब कैबिनेट मंत्रियों को भी काम बांट दिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 17 Nov 2022 11:17 AM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2022 11:17 AM (IST)
By Election in UP 2022: उप चुनाव में मंत्रियों को भी मोर्चे पर लगाएगी भारतीय जनता पार्टी, नाम भी तय
By Election in UP 2022 in Three Constituencies:

लखनऊ, जेएनएन। By Election in UP 2022 in Three Constituencies: उत्तर प्रदेश में पांच दिसंबर को होने वाले उप चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) बेहद गंभीर है। बीते उप चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी मैनपुरी (Mainpuri By Loksabha Election) लोकसभा के साथ ही साथ रामपुर सदर (Rampur Sadar Assembly Seat) और मुजफ्फरनगर के खतौली (Khatauli Assembly Seat) विधानसभा उप चुनाव में भी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहती है।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Dy CM Keshav Prasad) तथा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Dy CM Brajesh Pathak) की तीनों चुनाव क्षेत्र में लगातार सभा का कार्यक्रम तय करने के साथ ही अब कैबिनेट मंत्रियों को भी काम बांट दिया है।

योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री मैनपुरी के साथ रामपुर और खतौली में भी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के साथ ही साथ सरकार की उपलब्धिों को विधानसभा क्षेत्र में सभी के सामने रखेंगे। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश संगठन ने मंत्रियों को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

मैनपुरी में यह संभलेंगे प्रचार का मोर्चा

मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के लिए वहां के हर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करने के लिए मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आने वाले कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के साथ स्वतंत्र प्रभार के मंत्री असीम अरुण और मंत्री अजीत पाल को मैनपुरी की जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ ठाकुर जयवीर सिंह, प्रतिभा शुक्ला तथा संदीप सिंह भी हर क्षेत्र का दौरा कर भाजपा के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के पक्ष में माहौल बनाएंगे। समाजवादी पार्टी ने यहां से डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है।

खतौली में भी जुटेंगे कैबिनेट मंत्री

भारतीय जनता पार्टी के मुजफ्फरनगर के खतौली में भी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मजबूत टीम तय कर दी है। भाजपा के विधायक विक्रम सिंह सैनी के अयोग्य होने के बाद यहां पर हो रहे चुनाव में भाजपा का प्रयास अपनी सीट को बचाने का है। भाजपा ने खतौली से विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को प्रत्याशी बनाया है। राजकुमारी को जीत दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नरेंद्र कश्यप तथा जसवंत सिंह के साथ दिनेश खटीक व गुलाब देवी ने भी कमर कस ली है।

रामपुर सदर सीट पर भी उतरेंगे भाजपा के दिग्गज

भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के दिग्गज आजम खां के अयोग्य होने पर खाली रामपुर की रामपुर सदर सीट पर जीत दर्ज करने के लिए आकाश सक्सेना को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सक्सेना काफी लम्बे समय से आजम खां के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने ही आजम खां के खिलाफ सर्वाधिक केस भी दर्ज किया है। समाजवादी पार्टी ने यहां से आजम खां के बेहद करीबी आसिम राजा को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने आकाश सकसेना को जीत दिलाने की जिम्मेदरी सुरेश कुमार खन्ना के साथ ही साथ जितिन प्रसाद, बलदेव सिंह औलख तथा धर्मपाल सिंह को सौंपी है 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.