Move to Jagran APP

मथुरा में नमाजियों के बीच साड़ घुसने से माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा

लखनऊ। मथुरा में ईद को लेकर प्रशासन के तमाम इंतजामों की आज पोल खुल गयी। नमाज से ठीक पहले एक

By Edited By: Published: Fri, 09 Aug 2013 12:59 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2013 06:40 PM (IST)
मथुरा में नमाजियों के बीच साड़ घुसने से माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा

लखनऊ। मथुरा में ईद को लेकर प्रशासन द्वारा किये गये तमाम इंतजामों की शुक्रवार को पोल खुल गयी। ईद की नमाज से पहले ही एक साड घुस आया। नमाजियों में अफरा-तफरी मच गयी। दो-तीन बच्चे चोट खा गये। आक्रोशित मुस्लिमों ने हंगामा कर दिया। पुलिस को लेने के देने पड़ गये। नमाज अदा होने के बाद मुस्लिमों ने फिर हंगामा किया। समाज के लोगों ने जैसे-तैसे उत्तेजित लोगो को शात किया।

loksabha election banner

ये घटनाक्रम आज सुबह करीब नौ बजे का है। ईद की नमाज के लिए मुस्लिम समाज के लोग डीग गेट के पास नियत स्थान पर एकत्रित हो रहे थे। हुजूम जुट चुका था। इसी दरम्यान एक साड घुस आया। उसकी चपेट मे बच्चे और अन्य नमाजी आने लगे। अफरा-तफरी मच गयी। दो बच्चों सहित कई लोग चुटैल हो गये। लोगों और मौजूद चंद पुलिस कर्मियों ने जैसे-तैसे इसे भगाया। मौके पर हंगामा होने लगा। प्रशासनिक इंतजामों पर उंगुलिया उठाई जाने लगीत। माहौल गरमाने की खबर मिलते ही अधिकारियों में खलबली मच गयी। आनन फानन में मौके की ओर दौड लिये। संयोग से इसी दरम्यान नमाज की घटी बज गयी और सब अपने अपने स्थान पर नमाज अदा करने को बैठ गये। नमाज अदा होने के बाद मुस्लिम समाज के लोग फिर सड़क पर आ गये। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर मौजूद डीएम विशाल चौहान-एसएसपी गुलाब सिंह लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे और उधर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा था। माहौल बेकाबू होते देख समाज के मुअज्जद लोगों ने जैसे-तैसे उत्तेजित युवकों को शात किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.