बुलंदशहर हिंसा : इंस्पेक्टर सुबोध की बहन ने कहा- सीएम योगी गौ-गौ-गौ चिल्लाते हैं, मेरे भाई ने जान दे दी
शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की बहन सुनीता सिंह ने भाई को शहीद का दर्जा देने के साथ पैतृक गांव में उनका स्मारक बनाने की मांग की है।
लखनऊ, जेएनएन। बुलंदशहर हिंसा में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की बहन बेहद द्रवित हैं। नोएडा में रहने वाली सुबोध कुमार सिंह की बहन ने भाई को शहीद का दर्जा देने के साथ पैतृक गांव में स्मारक बनवाने की मांग की है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी अपना गुस्सा प्रकट किया है।
शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की बहन सुनीता सिंह ने भाई को शहीद का दर्जा देने के साथ पैतृक गांव में उनका स्मारक बनाने की मांग की है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के एटा में पैतृक गांव में बेहद आक्रोश का माहौल हैं। परिवार के लोगों का आरोप है कि साजिश के तहत सुबोध कुमार सिंह की हत्या कराई गई है। इन लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अभी तक कोई मिलने नहीं आया।
Sister of Policeman Subodh Singh:My brother was investigating Akhlaq case&that is why he was killed,its a conspiracy by Police.He should be declared martyr and memorial should be built. We do not want money. CM only keeps saying cow cow cow. #Bulandshahr pic.twitter.com/ohILXKCj3w — ANI UP (@ANINewsUP) December 4, 2018
बहन सुनीता सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा गौ-गौ-गौ चिल्लाते रहते हैं। खुद आकर गौरक्षा क्यों नहीं करते हैं। यह तो बेहद शर्म की बात है। मुझे तो इस बात अफसोस है। गाय हमारी माता है, लेकिन गौ एक जानवर है उसी के लिए मेरे भाई ने जान दे दी। उन्होंने कहा कि हमें सरकार से पैसा नहीं चाहिए। हमारा भाई एक जाबांज अफसर था। मृतक इंस्पेक्टर की बहन ने बताया कि शहीद के पिता रामप्रताप सिंह की भी झांसी में गोली लगने से मौत हुई थी। वह भी भी शहीद हुए थे।