Move to Jagran APP

Mayawati : बसपा की अध्यक्ष मायावती की अपील, देश की आजादी के 75 वर्ष होने पर घर पर तिरंगा लगाकर मनाएं खुशी

Appeal Of BSP President Mayawati बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि तिरंगा हमको अपनी आन और शान की याद दिलाता है। भारतीय मेहनतकश है और तिरंगा का सम्मान करता है। 15 अगस्त 2022 का दिन अंग्रेजों की गुलामी से आजादी का 75 वर्ष है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 03:46 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 03:46 PM (IST)
Mayawati : बसपा की अध्यक्ष मायावती की अपील, देश की आजादी के 75 वर्ष होने पर घर पर तिरंगा लगाकर मनाएं खुशी
Appeal Of BSP President Mayawati : मायावती

लखनऊ, जेएनएन। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में हर तरफ उल्लास का माहौल है। कई दल तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं तो भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान की योजना बनाई है। इसी में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के आयोजन को उल्लासपूर्वक मनाने की अपील की है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने दो ट्वीट से 15 अगस्त को बेहतरीन ढंग से मनाने की अपील करने के साथ ही घरों पर तिरंगा झंडा भी लगाने को कहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि तिरंगा हमको अपनी आन और शान की याद दिलाता है। भारतीय मेहनतकश है और तिरंगा का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग घरों पर तिरंगा झंडा लगाकर खुशी मनाइये। 15 अगस्त 2022 का दिन अंग्रेजों की गुलामी से आजादी का 75 वर्ष है।

मायावती ने कहा कि भारतीय तिरंगा झण्डा सभी को देश की आन व शान की याद दिलाता है तथा हर मेहनतकश भारतीय अपनी रोजी-रोटी की अनिवार्यता के कारण चाहे वो उसका प्रदर्शन नहीं कर पाता हो परन्तु वह राष्ट्रीय झण्डे का हमेशा दिल से जरूर सम्मान करता है।

उन्होंने कहा कि अब जब पूरा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजादी के 75 वर्ष मना रहा है तो इस खास मौके पर सभी को बेहद प्रसन्न होना चाहिए। बहुजन समाज पार्टी की यह अपील है कि सभी देशवासियों को अपने घरों में तिरंगा झण्डा लगाकर उन्हें अपनी खुशी का प्रदर्शन जरूर करना चाहिए।

देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरा होने पर भाजपा जहां बड़े कार्यक्रम कर रही है वहीं समाजवादी पार्टी तथा आम आदमी पार्टी तिरंगा यात्रा निकाल रही हैं। ऐसी में बसपा की मुखिया मायावती ने भी हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील कर दी है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.