Move to Jagran APP

बसपा के सतीश मिश्रा ने किया बीजेपी पर हमला, कहा; प्रदेश सरकार में दलित व ब्राह्मण समाज के लोगों पर हो रहा अत्याचार

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र ने सीतापुर में कहा कि प्रदेश में खास तौर से दलित व ब्राह्मण समाज के लोगों पर ही अत्याचार व अन्याय हो रहा है। हाथरस में दलित बेटी के साथ दुष्कर्म होता है और हत्या कर दी जाती है।

By Rafiya NazEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 06:06 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 06:06 PM (IST)
बसपा के सतीश मिश्रा ने किया बीजेपी पर हमला, कहा; प्रदेश सरकार में दलित व ब्राह्मण समाज के लोगों पर हो रहा अत्याचार
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला।

सीतापुर, जागरण संवाददाता। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, ब्राह्मण समाज के लोगों को चुन-चुनकर एनकाउंटर में मारा जा रहा है। एक-दो नहीं कई हत्याएं हुईं हैं। लखनऊ में तीन लोगों की एनकाउंटर कर हत्या कर दी गई। रायबरेली में ब्राह्मण समाज के पांच नौजवान साथियों को जलाकर मार दिया गया और सरकार के मंत्री ने कहा कि अच्छा हुआ। इनके साथ तो यही होना था। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में खास तौर से दलित व ब्राह्मण समाज के लोगों पर ही अत्याचार व अन्याय हो रहा है। हाथरस में दलित बेटी के साथ दुष्कर्म होता है और हत्या कर दी जाती है। लखनऊ में बैठे लोग डीएम से कहते हैं कि, कुछ भी हो जाए घरवालों को बेटी का मृत शरीर मत देना। बेटी के शव को खेतों में मिट्टी का तेल डालकर जला दिया जाता है। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बुंदेलखंड, कानपुर, इटावा, फरुखाबाद हर जगह खुलेआम नरसंहार हो रहा है। निशाने पर ये दो लोग हैं। जिस तरीके से दलित समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है, उसी तरह ब्राह्मण समाज को भी किया जा रहा है।

prime article banner

मंदिर व किसान बिल पर भी बरसे: विचार गोष्ठी में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा राम मंदिर व किसान बिल पर भी बरसे। उन्होंने कहा कि कमाई का धंधा बना लिया राम के नाम को और मंदिर के नाम पर अभी कुछ नहीं। शहर में भी कुछ काम नहीं है। मैं अयोध्या होकर आया हूं। मंदिर के बारे में पूछा तो उन्होंगे कहा कि आप आए ही क्यों अयोध्या। भगवान श्रीराम का मंदिर अभी दूर-दूर तक पता नहीं है।

बसपा ने लौटाया ब्राह्मण समाज का सम्मान: राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि, मायावती की बसपा सरकार ने ब्राह्मण समाज का सम्मान लौटाने का काम किया है। एमपी, एमएलए, एमएलसी बनाए और 5000 सरकारी वकील ब्राह्मण समाज से बनाए थे। वृंदावन, अयोध्या में विकास कार्य कराया। उन्होंने सपा को भी ब्राह्मण विरोधी बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.