विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल, तमिलनाडु और केरलम के नतीजों ने बसपा की उम्मीदों पर फेरा पानी, हाथ नहीं आई एक भी सीट

Published: Tue, 05 May 2026 05:30 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 05 May 2026 06:54 AM (GMT+05:30)

बसपा बिहार में एक सीट जीतने के बावजूद बंगाल, तमिलनाडु और केरलम विधानसभा चुनावों में कोई सीट नहीं जीत पाई।

बसपा का फिर नहीं खुला खाता

 बसपा का फिर नहीं खुला खाता

HighLights

  1. बसपा बंगाल, तमिलनाडु, केरलम में कोई सीट नहीं जीती।

  2. बिहार में एक विधानसभा सीट जीतने में सफल रही बसपा।

  3. आकाश आनंद के प्रचार के बावजूद पार्टी को निराशा मिली।

राज्य ब्यूराे, जागरण, लखनऊ। बिहार में एक विधान सभा सीट जीतने में कामयाब रही बसपा बंगाल, तमिलनाडू और केरलम में कोई कमाल नहीं दिखा पाई। सोमवार को हुई मतगणना में बसपा के हाथ एक भी सीट नहीं आई है।

बसपा ने बंगाल, तमिलनाडू और केरलम चुनाव में प्रत्याशी उतारे थे। चुनाव के लिए राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद और वरिष्ठ पदाधिकारियों को लगाया गया था।

आकाश ने बंगाल में प्रचार भी किया था। हालांकि बसपा सुप्रीमो मायावती ने कोई सभा नहीं थी, फिर भी पार्टी को वोट प्रतिशत बढ़ने और कुछ सीटों पर जीत की उम्मीद थी, परंतु दोनों ही मोर्चों पर पार्टी को सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने दी बड़ी राहत: स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता खत्म, अब पोस्टपेड मोड में ही आएगा बिल