Move to Jagran APP

छेड़छाड़ के आरोपितों ने युवती के भाई को चाकुओं से गोदकर मार डाला

बंथरा क्षेत्र के नूरनगर भदरसा गांव में हुई दुस्साहसिक वारदात। परिवारीजन भी घायल। दोनों पक्षों में तीन दिसंबर को छेड़छाड़ को लेकर मारपीट और विवाद हुआ था।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 08:52 AM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 08:52 AM (IST)
छेड़छाड़ के आरोपितों ने युवती के भाई को चाकुओं से गोदकर मार डाला
छेड़छाड़ के आरोपितों ने युवती के भाई को चाकुओं से गोदकर मार डाला

लखनऊ, जेएनएन। बंथरा क्षेत्र के नूरनगर भदरसा गांव में छेड़छाड़ के आरोपितों ने गुरुवार शाम एक युवती के भाई विपिन (22) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्यारोपितों के हमले से विपिन के तीन परिवारीजन गंभीर रूप से घायल भी हो गए। पुलिस ने तीनों को ट्रामा में भर्ती कराया है। रात पुलिस ने हमले के सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों परिवारों के बीच कई सालों से रंजिश चली आ रही थी।

loksabha election banner

नूरनगर भदरसा निवासी विपिन और उसके परिवारीजन गुरुवार दोपहर खेत में पानी लगा रहे थे। इस बीच गांव में रहने वाले अजेश और उनके परिवारीजनों से उसका विवाद हो गया। विवाद के दौरान अजेश ने ब्रजेश, विशाल, रामचंद्र समेत आठ-10 लोगों के साथ मिलकर विपिन और उसके परिवारीजनों पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान अजेश और उसके घर वालों ने चाकू और लाठी-डंडे चलाए। हमले में विपिन, झूरी, भारत और उसकी मां किरन गंभीर रूप से घायल हो गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर कई थानों का पुलिस बल मौक पर पहुंचा। पुलिस घायलों को लोक बंधु अस्पताल लेकर पहुंची। जहां, डॉक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य की हालात नाजुक देख उन्हें ट्रामा सेंटर भेज दिया।

इंस्पेक्टर विजय सेन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनके बीच बुधवार रात भी नोकझोंक हुई थी। वह एक-दूसरे के खिलाफ पहले भी मुकदमें दर्ज करा चुके हैं। रंजिश के चलते ही अजेश और उसके परिवारीजनों ने विपिन और उसके घर वालों पर हमला बोला था। वहीं, मृतक के परिवारीजनों के मुताबिक तीन दिसंबर को अजेश ने विपिन के परिवार की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। विपिन के परिवारीजनों ने अजेश और कुछ अज्ञात के खिलाफ बंथरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना के बाद से अबतक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया था। पुलिस आरोपितों को बचाने में लगी थी। जिसके कारण उनके हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने हत्या कर दी। एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। सात आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

छेड़छाड़ को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

हमले में मृत विपिन के परिवारीजनों ने बताया कि तीन दिसंबर को अजेश ने परिवार की एक युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसको लेकर विपिन के परिवारीजनों ने अजेश के खिलाफ बंथरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की थी। वहीं, आरोपित पक्ष लगातार धमकी दे रहा था। पुलिस से कई बार शिकायत की गई, पर सुनवाई नहीं की। पुलिस अगर कार्रवाई करती तो आज यह घटना न होती।

पुलिस आरोपितों को बचाने में जुटी थी। जिसके कारण अजेश और उनके परिवारीजनों के हौसले और बुलंद हो गए और उन्होंने हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दे डाला। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। पहले अजेश के परिवारीजन विपिन के घर वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुके थे। उसके बाद विपिन के परिवारीजनों ने अजेश के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.