विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट वार्ड और रेजीडेंट रूम के लिए 6.5 करोड़ की मंजूरी

Published: Sun, 07 Sep 2025 10:39 PM (IST)

लखनऊ सरकार ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में प्राइवेट वार्ड और रेजीडेंट रूम बनाने के लिए पहली किस्त के रूप ...और पढ़ें

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट वार्ड और रेजीडेंट रूम के लिए 6.5 करोड़ की स्वीकृति। जागरण
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट वार्ड और रेजीडेंट रूम के लिए 6.5 करोड़ की स्वीकृति। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट वार्ड बनेगा |
  2. सरकार ने 6.5 करोड़ रुपये मंजूर किए |
  3. नोएडा संस्थान के लिए उपकरण खरीद को मंजूरी |

राज्य ब्यूरो, लखनऊ । शासन ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में 40 कमरों का प्राइवेट वार्ड और 40 कमरों का रेजीडेंट रूम बनाने के लिए पहली किस्त के रूप में साढ़े छह करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी है।

भूतल और चार मंजिल भवन की कुल लागत 32.11 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई है। इसमें से पहली किस्त के रूप में 6.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान नोएडा में उपकरणों की खरीद के लिए 15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

इससे ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, पीडियोट्रिक सर्जरी, पीडियाट्रिक डेंटिस्ट्री और माइक्रोबायोलाजी विभाग के लिए उपकरणों की खरीद की जाएगी।