Sushant Singh Rajput Death News : CM योगी ने कहा- प्रतिभावान कलाकार का यूं विदा होना दुखद
बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से सभी स्तब्ध हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
लखनऊ, जेएनएन। बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से सभी स्तब्ध हैं। बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से बड़े पर्दे पर खास छाप छोड़ने वाले सभी के चहेते की ऐसी खबर पर कोई भरोसा नहीं कर पा रहा है। मात्र 34 वर्ष की आयु में उनके निधन का समाचार फैलते ही हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत जैसे उभरते हुए प्रतिभावान युवा कलाकार का इस प्रकार नश्वर संसार से विदा होना अचंभित करने वाला एवं दुखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति और अपने श्री चरणों में स्थान दें। मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुशांत सिंह राजपूत का निधन फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व बेहतरीन व्यक्तित्व के धनी सुशांत सिंह का असामयिक निधन दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करेंl
सुशांत सिंह राजपूत जैसे उभरते हुए प्रतिभावान युवा कलाकार का इस प्रकार नश्वर संसार से विदा होना अचंभित करने वाला एवं दुःखद है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति और अपने श्री चरणों में स्थान दें।
मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
ॐ शांति— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 14, 2020
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का यूं अचानक जाना हिंदी फिल्म जगत और उनके चाहने वालों के लिए अत्यंत दुखद एवं स्तब्धकारी है। ‘धोनी’ के रूप में उनकी भूमिका हमेशा अमर रहेगी।
लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का यूँ अचानक जाना हिंदी फ़िल्म जगत और उनके चाहनेवालों के लिए अत्यंत दुखद एवं स्तब्धकारी है... ‘धोनी’ के रूप में उनकी भूमिका हमेशा अमर रहेगी.
भावपूर्ण श्रद्धांजलि!#SushantSinghRajput pic.twitter.com/ZyliRga6Cc — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 14, 2020
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि युवा फिल्मी कलाकार सुशां सिंह राजपूत का असामयिक निधन अति दुखद है। उन्होंने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पटना में जन्मे व फिजिक्स में नेशनल ओलम्पियाड विजेता सुशांत टेलीविजन की दुनिया से आगे बढ़कर हिंदी फिल्म जगत में पहुंचे थे। कुदरत उनके परिवार और फैंस को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
युवा फिल्मी कलाकार सुशान्त सिंह राजपूत के आज असामयिक निधन की खबर अति-दुखद। गहरी संवेदना। पटना में जन्मे व फिजिक्स में नेशनल ओलम्पियाड विजेता सुशान्त टेलीविजन की दुनिया से आगे बढ़कर हिन्दी फिल्मजगत में पहुँचे थे। कुदरत उनके परिवार व फैन्स को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे— Mayawati (@Mayawati) June 14, 2020
कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने कहा कि नौजवान और प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चले जाने की खबर सबको स्तब्ध कर देने वाली है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और इस कठिन घड़ी में परिजनों, दोस्तों को ये पीड़ा सहने की शक्ति दें।
कुछ खबरें कितनी दुखदायी होती हैं।
नौजवान और प्रतिभाशाली अभिनेता #SushantSinghRajput के चले जाने की खबर सबको स्तब्ध कर देने वाली है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और इस कठिन घड़ी में परिजनों, दोस्तों को ये पीड़ा सहने की शक्ति दें। — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 14, 2020
बता दें कि रविवार को बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वह 34 वर्ष के थे। सुशांत सिंह बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय और होनहार कलाकार थे। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में वह फांसी के फंदे से लटकते पाए गए। यह भी खबरें आई हैं कि वह पिछले छह महीने से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।